फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aligarh received record rainfall, alert issued for these 10 districts on Tuesday; These districts witnesse

यूपी: अलीगढ़ में हुई रिकॉर्ड बारिश, मंगलवार को इन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी; इन जिलों में रही धूप और उमस

Mon, 07 Jul 2025 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में सोमवार को मौसम मिला-जुला रहा। अवध और पूर्वांचल के जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया तो वहीं पश्चिम के जिलों में अच्छी बरसात हुई। 

विज्ञापन
UP: Aligarh received record rainfall, alert issued for these 10 districts on Tuesday; These districts witnesse
यूपी के कई जिलों में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को हुई अच्छी बारिश के साथ मानसून की सक्रियता दिखाई दी। वहीं पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में धूप-छांव भरे मौसम के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ में प्रदेश में सर्वाधिक 117 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मुरादाबाद में 106 मिमी, संभल में 95 मिमी और रामपुर में 83 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को यूपी के पश्चिम और तराई के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 52 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले पांच दिन मानसून की सक्रियता में कमी और बारिश के मद्धिम पड़ने के संकेत हैं। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के ही आसार हैं और अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन

यहां भारी बारिश की संभावना

बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed