फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said, there is chaos in the state due to floods

UP: 'प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार...लगता है पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई', यूपी सरकार पर अखिलेश का हमला

Sat, 09 Aug 2025 10:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Aug 2025 10:53 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लोग परेशान हैं लेकिन सरकार का प्रबंधन नजर नहीं आ रहा है।
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said, there is chaos in the state due to floods
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार मचा है और 22 जिलों में हालत बहुत खराब हैं। गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, घाघरा नदियां उफनाई हुई हैं। बाढ़ की चपेट में तमाम लोग अपनी जान भी गंवा बैठे हैं। मुख्य मार्गों से कटे इलाकों में लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। पशुओं की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। आरोप लगाया कि सरकार का कहीं कोई प्रबंध नहीं नजर आता है।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी एक बयान में कहा कि उरई में सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। पहली मंजिल तक पानी भरने से तमाम लोग बेघर हो गए हैं। प्रयागराज में 80 हजार प्रतियोगी छात्र लाज-कमरे छोड़कर चले गए हैं। 400 से अधिक लाइब्रेरियां बंद हो गई हैं। बाढ़ का पानी घरों के अन्दर बह रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में भारी मानसूनी बारिश जारी... 24 जिले बाढ़ की चपेट में, अभी एक हफ्ता राहत की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम युवा उद्यमी अभियान में चार महीने में 2 लाख आवेदन, युवाओं की पसंद बनी योजना, जानें- क्या है इसमें खास


राजधानी लखनऊ में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। खेतों में बाजरा, दलहन की फसलों को नुकसान होने से किसान चिंता में हैं। जगह-जगह गड्ढों से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और भीषण जाम लग रहा है। एयरपोर्ट से बनी तक सड़क सबसे ज्यादा खराब है। सरकार सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बड़ी राशि खर्च करने का दावा कर चुकी है, लेकिन काम होने के बजाय बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन, पानी, दवा की व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन लगता है कि पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed