{"_id":"6896bed17e10ec33a90ebe4e","slug":"heavy-rain-warning-issued-in-30-districts-of-uttar-pradesh-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में भारी मानसूनी बारिश जारी... 24 जिले बाढ़ की चपेट में, अभी एक हफ्ता राहत की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में भारी मानसूनी बारिश जारी... 24 जिले बाढ़ की चपेट में, अभी एक हफ्ता राहत की उम्मीद नहीं
Sat, 09 Aug 2025 09:01 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:01 AM IST
सार
उत्तर से दक्षिण तक भारी बारिश का दौर जारी है फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं हैं। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
बाराबंकी के सुंदरनगर गांव में पानी भरने के बाद सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी मानसूनी बारिश लगातार जारी है। प्रयागराज, वाराणसी, बदायूं, उन्नाव, कानपुर समेत उत्तर से दक्षिण तक प्रदेश के लगभग 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो बारिश से फिलहाल एक हफ्ते राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल और उत्तरी उड़ीसा में चक्रवाती परिसंचरण के असर से 11 अगस्त से दोबारा प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। शुक्रवार को गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या आदि जिलों में घनघोर बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP में रोडवेज बसों में यात्रा फ्री, उमड़ी महिलाओं की भीड़; धक्का-मुक्की और झड़प के बीच हुआ सफर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: बच्ची की जिद पर सीएम योगी ने खाई मिठाई... राखी बंधवाकर दिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें
गोंडा में सर्वाधिक 210 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं अयोध्या में 170 मिमी, बहराइच और सुल्तानपुर में 160 मिमी बारिश हुई। 9 व 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
यहां है भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
उत्तरी पंजाब में उठा पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर से ला रहा नमी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पंजाब में भी बने नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मानसूनी बारिश दोबारा जोर पकड़ेगी। उत्तरी पंजाब में उठा पश्चिमी विक्षोभ यूपी की ओर बढ़ रहा और अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी ला रहा है।