फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said that preventing Shankaracharya and other saints from taking a dip in the Ganges is the

UP: अखिलेश यादव बोले- शंकराचार्य और साधु-संतों को गंगा स्नान के लिए रोका जाना सबसे बड़ा अधर्म

Thu, 22 Jan 2026 08:58 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 22 Jan 2026 08:58 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य और साधु-संतों को गंगा स्नान से रोके जाने को सबसे बड़ा अधर्म बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अधिकारियों पर दबाव बनाकर नोटिस भिजवा रही है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said that preventing Shankaracharya and other saints from taking a dip in the Ganges is the
अखिलेश यादव - फोटो : SP Youtube

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अधर्म के रास्ते पर है। शंकराचार्य और साधु-संतों को गंगा स्नान से रोका जाना सबसे बड़ा अधर्म है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पूरा सम्मान होना चाहिए। उनके पक्ष में पूरे देश के साधु-संत और सनातन धर्म के लोग खड़े हैं। आरोप लगाया कि सरकार अधिकारियों पर दबाव डाल कर शंकराचार्य को नोटिस भेजवा रही है।

विज्ञापन


पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश ने कहा कि सरकार अगर किसी साधु-संत और शंकराचार्य का अपमान करेगी तो समाजवादी पार्टी उसके विरोध में खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शंकराचार्य से प्रमाणपत्र मांग रही है, अगर कोई मुख्यमंत्री से योगी होने का प्रमाण-पत्र मांग ले तो क्या वे देंगे। उनके पास योगी होने का क्या प्रमाण है।

विज्ञापन

पूंजीवादी सिद्धांतों को बढ़ावा दे रही

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश में साम्प्रदायिक और पूंजीवादी सिद्धांतों को बढ़ावा दे रही है। उनके पक्ष में कार्यक्रम और कानून बना रही है। देश में अमीर और गरीब की खाई बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में समाजवादियों और जनेश्वर मिश्र का आंदोलन याद आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर के विचारों, डॉ. लोहिया के सिद्धान्तों, नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और जनेश्वर मिश्र के आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।


दूसरी तरफ जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जनपदों तथा अन्य राज्यों में समाजवादी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।  श्रद्धांजलि सभा के बाद जब अखिलेश यादव वापस लौटने लगे तब उन्होंने पार्क के एक हिस्से में बड़ी संख्या में बच्चों की भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी और पैदल ही उनके बीच पहुंच गये। बच्चे स्प्रिंग डल कालेज कानपुर रोड ब्रांच के थे। उन्होंने बच्चों को बिस्कुट दिए। अखिलेश ने कहा पार्क में जब पिकनिक मनाते हंसते-गाते बच्चों से मिला, तो लगा हमने खुशियों के फूल खिलाने के लिए ‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ के रूप में जो कोशिश की थी, वो सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed