{"_id":"6a85b57a5231c93c8a0b8832","slug":"up-akhilesh-yadav-raises-questions-on-raid-on-jauhar-trust-says-action-taken-due-to-communal-thinking-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौहर ट्रस्ट पर हुई छापेमारी पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- सांप्रदायिक सोच के चलते कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौहर ट्रस्ट पर हुई छापेमारी पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- सांप्रदायिक सोच के चलते कार्रवाई
Wed, 19 Aug 2026 07:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:24 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए जौहर ट्रस्ट पर हुई ईडी की छापेमारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोला।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। -अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी है। स्कूल बंद करवाने वाले भाजपा नेता और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनाने वालों के खिलाफ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं, जिससे कि उनके 1-2 फीसदी बचे हुए सांप्रदायिक व संकीर्ण सोच के समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं। जबकि, उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो तमाम आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में राममंदिर के चोर, सत्ता सजातीय अपराधी, कोडीन कांडी, भाजपाकाल में निर्मित बदहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, हिचकोले वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, दरारी ग्रीन कॉरीडोर के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन्हें सत्ता का संरक्षण है।
विज्ञापन
ई-20 पर फिर उठाया सवाल
अखिलेश यादव ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल पर सरकार या सलाहकार में कौन सही है। मिलावटी पेट्रोल ई- 20 से खराब हुई गाड़ियों को खींचकर ले जाने वाले बाइक-कार वाले पूछ रहे हैं, एक तरफ तो सरकार कह रही है ई-20 में सब ठीक है, तो दूसरी तरफ सलाहकार कह रहे हैं कि ई- गाड़ियों के लिए नुकसानदेह है। भाजपा सरकार ई-20 के परिणाम भुगत रही आम जनता से सीधे संवाद करके क्यों नहीं पूछ लेती की सच क्या है।
विज्ञापन