फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav questions SIR, says Aadhaar is valid everywhere, so why not here? He hints at irregularitie

यूपी: अखिलेश यादव ने उठाया एसआईआर पर सवाल, कहा-आधार सभी जगह मान्य तो यहां क्यों नहीं; गड़बड़ी का किया इशारा

Sun, 09 Nov 2025 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

SIR in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर में आधार कार्ड की अनिवार्यता पर बात की। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav questions SIR, says Aadhaar is valid everywhere, so why not here? He hints at irregularitie
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी न हो, इस पर ध्यान देना है। वोटर लिस्ट ऐसी हो, जिसमें मतदाता की फोटो पहचानी जा सके। आधार कार्ड नकली न बने ऐसा प्रयास हो। बैंक अकाउंट, रजिस्ट्री व पासपोर्ट, सभी जगह आधार का इस्तेमाल होता है, फिर उसे चुनाव आयोग एसआईआर में मान्यता क्यों नहीं देता। अच्छा हो वे मेटल (धातु) का आधार बना लें। सभी को आधार मेटलकार्ड में दिया जाए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ओडिशा में उपचुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों से भाजपा की सरकार है। इन वर्षों में घुसपैठिए आए हैं तो इसकी जिम्मेदार भाजपा की ही है। उन्हें ही इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठियों से ज्यादा घूस पर ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि आपने अभी बिहार में वीवी पैट की पर्चियां खुली पड़ी देखी होंगी। जब लोग यह देखेंगे तो उनके मन में आशंका होगी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कैसे कराएगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश अपना चुनाव परिणाम पिछले लोकसभा चुनाव में दिखा चुका है। साथ ही कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन

अगड़ों से नाराजगी नहीं, पर हम चाहते हैं बराबरी : अखिलेश

 सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ओडिशा में नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत हाती के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक जी के बीच गहरे संबंधों को याद करते हुए कहा कि आज ऐसे संबंधों की कल्पना नहीं की जा सकती है। वह राजनीति का दूसरा दौर था। आज तो जो भी भाजपा के करीब गया, वह बर्बाद हो गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए दलित, पिछड़े, आदिवासी भाइयों से निवेदन करने आया हूं कि इस उप चुनाव में सपा प्रत्याशी की मदद करें और भाजपा से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि जनरल (सामान्य वर्ग) या मध्यवर्ग जो पहले से आगे है, उनसे हमारी कोई नाराजगी नहीं। यह जरूर चाहते हैं कि जो आगे हैं, उनके थोड़ा बराबर तो हम भी रहें। हम आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे। हम यहां ओडिशा में पीडीए का बीज बोने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed