फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav alleges that commission-seeking is at its peak under BJP rule.

चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि; सालाना मिलेंगे 40,000

Wed, 26 Aug 2026 01:15 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं के लिए बड़ा एलान किया है। समाजवादी पार्टी के अनुसार, यूपी में सत्ता में आने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav alleges that commission-seeking is at its peak under BJP rule.
चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना को लेकर पार्टी की ओर से आगे पात्रता, प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने का काम करेगी सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश और समाज की प्रगति बिना आधी आबादी की तरक्की के अधूरी है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उनकी सरकार के फैसले हमेशा अहम रहे हैं। अखिलेश यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने का संकल्प है। योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे और भविष्य में इस राशि को बढ़ाया भी जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर तकनीक से जोड़ने का काम किया था। भविष्य में इंटर पास करने वाली बेटियों को भी लैपटॉप देने की योजना है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए नारी सिर्फ एक राजनीतिक नारा बनकर रह गई है। उन्होंने अगले चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है। उन्होंने सपा सरकार के दौरान शुरू की गई 102 एम्बुलेंस सेवा का जिक्र करते हुए वर्तमान व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी महिलाओं की असुरक्षा की भावना दूर करने और आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने के लिए काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं स्वतंत्र और प्रखर बनें

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्र और प्रखर बनना चाहिए। महिलाओं के आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा। छात्राओं के लिए कार्ड के माध्यम से मेट्रो में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधा उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रगतिशील सोच के साथ लोगों को जोड़ने का काम करती है और पीडीए इसका जोड़ने वाला नारा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए घोषित स्त्री सम्मान समृद्धि योजना और सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि इस घोषणा की भाजपा नेताओं ने आलोचना की थी। उन्होंने बेहतर और विश्वस्तरीय सार्वजनिक शौचालय बनाने की भी बात कही और कहा कि इन्हें सम्मानजनक नाम से ‘इज्जतघर’ कहा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed