फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh takes a dig at the appointment of a full-time CEO for the Ram Mandir, says new things won't make

यूपी: राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति पर अखिलेश का तंज, बोले- नई चीजों से पुरानी बातें नहीं भूलेंगे

Wed, 02 Sep 2026 05:03 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पुराने विवादों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मंदिर के दान में कथित अनियमितता, जमीन मामलों और गरीबों को मुआवजा नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने की मांग की।

विज्ञापन
UP: Akhilesh takes a dig at the appointment of a full-time CEO for the Ram Mandir, says new things won't make
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने से पुरानी बातें नहीं भुलाई जा सकतीं। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान और जमीन के मामलों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, "नई चीजें होने से क्या हम पुरानी चीज भूल जाएंगे? हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।" उन्होंने मंदिर से जुड़े दान की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मामले में आम कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

'अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाना चाहिए'

सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि भविष्य में 'राम धन' की चोरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, लेकिन भाजपा पर लालच में जमीन घोटाले और गरीबों को मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया।

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या के विकास के साथ वहां रहने वाले लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों और मुआवजे को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के नाम पर गरीबों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

राम मंदिर के संचालन के लिए पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति के बीच अखिलेश यादव की यह प्रतिक्रिया राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने नियुक्ति का सीधे विरोध करने के बजाय मंदिर से जुड़े पुराने विवादों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed