फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh-Swatantradev clashed on heritage corridor, Akhilesh called it loot, minister retorted- he has los

यूपी: विरासत गलियारे पर टकराए अखिलेश- स्वतंत्रदेव, अखिलेश ने कहा ये लूट, पलटवार- खो चुके हैं दिमागी संतुलन

Sun, 29 Jun 2025 11:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Jun 2025 11:00 AM IST
सार

Akhilesh VS Swatantradev: गोरखपुर में विरासत गलियारा के मुद्दे पर अखिलेश यादव और योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख कुंठित हैं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh-Swatantradev clashed on heritage corridor, Akhilesh called it loot, minister retorted- he has los
अखिलेश यादव और स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में विरासत गलियारा के नाम पर व्यापारियों के मकान और दुकानें ढहाकर जमीन लूटी जा रही है। पीड़ा सुनने वहां गए विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को भाजपा के विधायक व कार्यकर्ताओं ने रोका, जो निंदनीय है। इस घटना में नेता विरोधी दल गोरखपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी के खिलाफ लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे और दोनों सदनों में नोटिस देंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इनके खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं हुई तो सपा सरकार बनने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर गोरखपुर के लोगों ने मुंह खोल दिया, तो वहां विरासत की जगह हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा। साथ ही गोरखपुर में व्यापारियों की जमीनों का बाजार मूल्य दिए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा अयोध्या और प्रयागराज में हारी है। वाराणसी में हारते-हारते बची है। अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है। सिसोदिया नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल कॉलेज में भी घपला हुआ, जहां कई सौ बच्चों की फीस जमा हुई थी, वे डिग्री के लिए घूम रहे है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा उन्हीं स्कूलों का विलय कर रही है, जहां के बूथ हारती है। इसमें चुनाव आयोग की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो आरक्षण के खिलाफ, वे कर रहे समाजवाद का विरोध
अखिलेश ने कहा कि जो लोग आरक्षण और संविधान के विरोधी हैं, वे संविधान में सेकुलर और समाजवाद शब्दों के खिलाफ बोलते हैं। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद ने लोकतंत्र को और विस्तार दिया है। इससे पहले नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने विस्तार से गोरखपुर के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव भी मौजूद रहे।

अखिलेश का बिगड़ चुका है दिमागी संतुलनः स्वतंत्रदेव

UP: Akhilesh-Swatantradev clashed on heritage corridor, Akhilesh called it loot, minister retorted- he has los
स्वतंत्रदेव सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
 गोरखपुर में विरासत गलियारे के मुद्दे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, इसलिए वह अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। आठ साल सत्ता से बाहर रहने की वजह से सपा अध्यक्ष कुंठा से ग्रस्त और बौखलाहट में हैं। झूठ फैलाना, भ्रम पैदा करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना उनकी राजनीतिक का हिस्सा बन गया है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कभी गोरखपुर को माफिया और पिछड़ेपन की पहचान दिलाई थी, वही आज उसी शहर के सांस्कृतिक और भौतिक विकास से घबराकर उसमें रोड़े अटका रहे हैं। एम्स, फर्टिलाइजर प्लांट, रामगढ़ ताल पुनर्जीवन और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं ने गोरखपुर को पूर्वांचल के नवजागरण का प्रतीक बना दिया है। यह सपा की संकीर्ण राजनीति को रास नहीं आ रहा।

जल शक्ति मंत्री ने अखिलेश यादव द्वारा मुआवजे को लेकर दिए गए बयान को किसानों और व्यापारियों का अपमान बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण पूरी पारदर्शिता के साथ, हाईकोर्ट की निगरानी में किया गया है और प्रभावित लोगों को बाजार मूल्य पर समुचित मुआवजा दिया गया है। सपा नेता जानबूझकर किसानों को गुमराह कर भड़काने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि ‘समाजवाद का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है’ का नारा देकर भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाले लोग अब नैतिकता का पाठ पढ़ाने का ढोंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed