फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says he will oppose EVMs even if all 80 seats are won; BJP will lose as soon as the dates are ann

यूपी: अखिलेश बोले- 80 की 80 सीटें जीतें, तब भी ईवीएम का विरोध करुंगा; तारीख घोषित होते ही भाजपा हार जाएगी

Thu, 10 Sep 2026 06:21 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा हार जाएगी। उन्होंने 80 में 80 सीटें जीतने पर भी ईवीएम का विरोध जारी रखने की बात कही। सपा सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग खत्म करने, किसानों को बेहतर भुगतान, बाढ़ समाधान और जिलावार घोषणापत्र लागू करने का वादा किया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh says he will oppose EVMs even if all 80 seats are won; BJP will lose as soon as the dates are ann
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा हार जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है और चुनाव की तारीख घोषित होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी। ईवीएम पर अपना रुख दोहराते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा लोकसभा की 80 की 80 सीटें भी जीत जाए, तब भी ईवीएम का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाएंगे।

विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि सरकार बनाने के लिए राज्य के साथ-साथ जिलावार घोषणापत्र भी तैयार किया जाएगा। सपा सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने का भी उन्होंने ऐलान किया। अखिलेश ने भाजपा पर चुनाव से पहले सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी और आम आदमी की समस्याओं का जवाब नहीं है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि सरकार अपने लोगों की जेब भरने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष पर निजी हमले किए जा रहे हैं। सही खबर चलाने पर पत्रकारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। बुलंदशहर में सपा के कार्यक्रम की अनुमति का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों ने सावन को देखते हुए कार्यक्रम आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था।

पार्टी ने तारीख आगे कर दी, लेकिन इसके बाद भी अनुमति नहीं दी गई। हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस लाइन में पानी भरा होने की वजह बताई गई। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने पुलिस लाइन का वीडियो दिखाया, जिसमें पानी नहीं था। सवाल किया कि सरकार सपा के कार्यक्रमों से आखिर क्यों परेशान है।

 


 

पुल और बाढ़ के स्थायी समाधान पर काम करेगी

अखिलेश ने देवरिया के लक्ष्मीपुर गांव में पांच अप्रैल की घटना का जिक्र करते हुए राजेश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि राजनीतिक विचारधारा के आधार पर चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर गन्ना किसानों को बेहतर मूल्य दिलाया जाएगा और 48 घंटे में भुगतान कराया जाएगा। लखीमपुर में बाढ़ की समस्या पर उन्होंने कहा कि वर्षों से वादे किए जा रहे हैं, लेकिन समस्या बनी हुई है। सपा सड़क, पुल और बाढ़ के स्थायी समाधान पर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि लखीमपुर के जिलावार घोषणापत्र में दुधवा जंगल के संरक्षण और रखरखाव को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। भविष्य में बनने वाले एक्सप्रेसवे और लिंक मार्गों को दुधवा से जोड़ने की बात भी कही। अखिलेश ने जीडीपी के आंकड़ों पर भी सवाल उठाया। झांसी की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के पास पत्नी के अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे। सवाल किया कि यदि जीडीपी 7.2 प्रतिशत है तो आम आदमी की ऐसी हालत क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीडीपी बढ़ने का फायदा आम जनता के बजाय सरकार के करीबियों को मिल रहा है।

 

सफाई के लिए पुरस्कार मिलने पर तंज

कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। लखनऊ को स्वच्छ हवा और सफाई के लिए पुरस्कार मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि बारिश के कारण वायु प्रदूषण साफ हो गया। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है और उसकी नजर मदरसों पर भी है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में बरामदगी नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें भाजपा से जुड़े लोगों का पैसा है।

आजम खान के मामले में उन्होंने सरकार पर जानबूझकर अन्याय करने का आरोप लगाया। कहा कि धार्मिक स्थल से जुड़े मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर दी गई, जबकि लखनऊ में भाजपा नेताओं से जुड़ी अवैध इमारतों पर कार्रवाई नहीं होती। आकाश आनंद से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने इसे बसपा का अंदरूनी मामला बताया। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को इसमें नहीं बोलना चाहिए। साथ ही दोहराया कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा की हार तय हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed