फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says BJP is going to cancel the tickets of its MLAs

यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा काटने जा रही है अपने विधायकों के टिकट, सरकार बनते ही हटेंगे आजम पर मुकदमे

Fri, 11 Sep 2026 09:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Sep 2026 09:12 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा आने वाले चुनावों के पहले बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काटने जा रही है। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh says BJP is going to cancel the tickets of its MLAs
सपा प्रमुख अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है। सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए नित नए षड्यंत्र कर रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता और समर्थक संयम से रहें। अपनी भाषा और व्यवहार को मर्यादित रखें।

विज्ञापन


अखिलेश यादव शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दस साल से और दिल्ली की सत्ता में 13 साल से काबिज भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हार के डर से अनर्गल आरोप लगा रही है। समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को समझती है और कभी भी भाजपा जैसा आचरण नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने सुनाई पीड़ा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 58672 पंचायत सहायक 7 सितंबर से ईको गार्डन, लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की तरफ से उनकी मांगों का न कोई संज्ञान ले रहा है, न कोई प्रतिनिधि बात करने आया है।

अखिलेश यादव ने भरोसा दिया कि समाजवादी सरकार बनने पर उनकी मांगों पर अमल किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अभिषेक यादव, शिवम मिश्रा व पुष्पा देवी शामिल थीं।

माता प्रसाद पांडेय के घर जाकर लिया हालचाल
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से लखनऊ में वृंदावन कालोनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सपा सरकार बनने पर आजम खां के सभी मुकदमे होंगे वापस

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर मो. आजम खां पर लगे सभी मुकदमे उसी तरह से वापस ले लिए जाएंगे, जिस तरह से मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों के मुकदमे वापस लिए हैं।

विधायकों के टिकट काटने के लिए भाजपा कर रही बैठकें
अखिलेश यादव ने भाजपा की बैठकों पर कहा कि विधायकों के टिकट काटने की सूची बनाने के लिए बैठकें हो रही है। भाजपा अपने विधायकों की टिकट तो काटेगी ही, गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों के भी टिकट काटने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed