फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said, the government is registering cases against those who tell the truth, farmers and youth are being humiliated

यूपी : अखिलेश बोले, सच बोलने वालों पर केस दर्ज करा रही सरकार, अपमानित किए जा रहे किसान व नौजवान

Tue, 14 Dec 2021 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Dec 2021 12:38 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न और अपराध बढ़े हैं।

विज्ञापन
UP: Akhilesh said, the government is registering cases against those who tell the truth, farmers and youth are being humiliated
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। फर्जी एनकाउंटर, हिरासत में मौत के मामलों में राज्य सरकार को मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस दिए हैं। सच बोलने वालों को भाजपा सरकार में झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं और किसान व नौजवान अपमानित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न और अपराध बढ़े हैं। भाजपा ने सपा सरकार की योजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास किया है। उसके पास बताने के लिए अपना कोई काम नहीं है। वहीं, अखिलेश ने ट्विटर पर जौनपुर में खुले मेडिकल कॉलेज का वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि ये है आधुनिक खंडहर। भाजपा राज में जौनपुर मेडिकल कॉलेज अभी खुद बिस्तर पकड़े है। पता नहीं कब ये जनता के इलाज के लायक होगा। अब 22 के चुनाव में जनता भाजपा का इलाज करेगी।
विज्ञापन


विभिन्न दलों के नेता सपा में शामिल
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष सोमवार को विभिन्न दलों के नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। इसमें कौशांबी के ऊदल पांडेय ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली। पीपी चौरसिया, नेपाली पंडा, शाहिद अहमद घोसी, अकील अहमद घोसी, कयामुल हक तथा मो. हनीफ  बसपा से सपा में आए हैं। विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश कश्यप, सुनील भारती, विनोद कुमार, पूर्व डीआईओएस शिवचंद राम भी सपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed