फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said, the conspiracy to defame the opposition intensified, the fear of BJP is increasing every day.

यूपी : अखिलेश बोले, विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें तेज, भाजपा का डर हर दिन बढ़ता जा रहा है

Fri, 31 Dec 2021 11:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 Dec 2021 11:43 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा राज में युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा शासन में चार लाख नौकरियों और एक करोड़ रोजगार का सच सामने आ चुका है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh said, the conspiracy to defame the opposition intensified, the fear of BJP is increasing every day.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का डर हर दिन बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है डरी-सहमी भाजपा विपक्ष के प्रति असहिष्णु और आक्रामक होती जा रही है। विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें भी तेज हो रही हैं। भाजपा से त्रस्त जनता पूरी तरह विपक्ष के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा राज में युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा शासन में चार लाख नौकरियों और एक करोड़ रोजगार का सच सामने आ चुका है। 69000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में नौकरी मांग रहे अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। प्रदेश में 2018 से जारी 68500 एवं 69000 शिक्षकों की भर्ती में एससी व ओबीसी के आरक्षण में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। 
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालने वाले प्रशासन को प्रदेश के बेरोजगार युवा 2022 में जवाब दे देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछड़ों के साथ छल किया है। आरक्षण खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती क्योंकि भाजपा का बुनियादी चरित्र सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। गरीब, किसान और श्रमिक उसकी प्राथमिकता में नहीं है। उनका सिर्फ पूंजी घरानों और कॉरपोरेट दुनिया से ही वास्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed