फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said- Aurangzeb's issue is being raised to hide failure, Mayawati said- it is not right to break

यूपी: अखिलेश बोले- विफलता छिपाने के लिए उछाला जा रहा है औरंगजेब का मुद्दा, मायावती ने कहा-कब्र तोड़ना ठीक नहीं

Tue, 18 Mar 2025 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Mar 2025 09:31 PM IST
सार

Nagpur violence: नागपुर में औरंगजेब के नाम पर हुई हिंसा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर तल्ख टिप्पणी की है। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh said- Aurangzeb's issue is being raised to hide failure, Mayawati said- it is not right to break
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछाल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और अपराध चरम पर है। सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजक तत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बरेली में डीएसपी का घर और गाड़ी जला दी गयी। उन्नाव में युवक की हत्या हो गई। जेल के अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं। उनकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। भाजपा ने उपचुनाव में पुलिस के जरिये बूथों को लूटा है। भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन


नागपुर के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार : मायावती
 बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सरकार को नागपुर के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र में किसी की कब्र व मजार आदि को क्षति पहुंचाना और तोड़ना ठीक नहीं है। इससे वहां आपसी भाईचारा, शांति व सौहार्द बिगड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed