फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Western disturbances will cause rain and winds in these districts today; snowfall in the mountains will ca

यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह आज इन जिलों में होगी बारिश, चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में हुई बर्फबारी से गिरेगा पारा

Fri, 16 Oct 2026 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 16 Oct 2026 07:07 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर अनुमान जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Western disturbances will cause rain and winds in these districts today; snowfall in the mountains will ca
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। एनसीआर से सटे जिलों में भी मौसम बदला। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचे। पूर्वांचल में भी कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 28.4 मिमी बारिश हुई। मेरठ में 15.9 मिमी, नजीबाबाद में 8.4 मिमी, अलीगढ़ में 7.8 मिमी और आगरा में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

प्रयागराज सबसे गर्म, हरदोई में सबसे ठंडी रात

बृहस्पतिवार को प्रयागराज 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
 
विज्ञापन

लखनऊ में कल बूंदाबांदी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में मौसम में बदलाव की आहट है। बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी बादल आते-जाते रहेंगे। शनिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 33.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

 
विज्ञापन

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, मूसलाधार बारिश ने मैदानों को भिगोया, ठंड ने दी दस्तक

UP: Western disturbances will cause rain and winds in these districts today; snowfall in the mountains will ca
अटल टनल पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बर्फबारी से लेकर झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। लेकिन सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से यातायात बाधित हुआ और मनाली-लेह राजमार्ग और अटल टनल मार्ग समेत कई रास्तों को बंद करना पड़ा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। निचले वायुमंडलीय स्तर पर दक्षिणी हरियाणा और उसके नजदीकी इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्व-मध्य अरब सागर तक निचले स्तर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र फैला हुआ है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में यह अचानक बदलाव आया है, जो अभी अगले दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है। 

श्रीनगर में 6 और जम्मू में 17 डिग्री रहा तापमान

जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद शोपियां, गुरेज और माछिल से लेकर गुलमर्ग, सोनमर्ग व पहलगाम तक चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई है। पीर की गली में भी हिमपात हुआ। कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड तड़के बंद हो गया। हालांकि, दोपहर तक सड़क से बर्फ हटाकर एकतरफा यातायात बहाल कर लिया गया। जम्मू संभाग के भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी और कठुआ के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी के चलते ठंड हो गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed