{"_id":"65d762e91d963f2ba1024fa6","slug":"up-akhilesh-gets-invitation-to-join-nyay-yatra-ajay-rai-reaches-sp-office-with-kharge-s-letter-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश को मिला न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता, खरगे का पत्र लेकर सपा कार्यालय पहुंचे अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश को मिला न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता, खरगे का पत्र लेकर सपा कार्यालय पहुंचे अजय राय
Thu, 22 Feb 2024 08:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:36 PM IST
सार
Bharat Jodo Nyaya Yatra: यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के बाद अखिलेश यादव राहुल गांधी की न्याय यात्रा में जुड़ सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस ने उन्हें औपचारिक रुप से भी निमंत्रण पत्र भेजा है।
विज्ञापन
सपा कार्यायल पहुंचे अजय राय व पीएल पुनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। यह पत्र लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व सांसद पीएल पुनिया सपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित पत्र पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह को सौंपा। सपा की ओर से 25 को यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस के बीच बुधवार को गठबंधन की घोषणा की गई है। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि फासीवादी शक्तियों से मुकाबला कर उन्हें शिकस्त देने के सहयोग के लिए आभार। 25 फरवरी को यात्रा अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी। इस यात्रा में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को शक्ति दें। उन्होंने भेजे गए पत्र में यह भी कहा है कि इस यात्रा का मकसद भाजपा द्वारा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय झेल रही जनता को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन
25 को न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश
फिलहाल सपा की ओर से सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 25 फरवरी को यात्रा में शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि दूसरे चरण की न्याय यात्रा के दौरान 25 फरवरी को आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सभा होगी। यहां से शाहदरा चौराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रताप पुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जाएगी।
विज्ञापन