फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh calls CM Yogi an infiltrator, says he should be sent back to his state; state politics simmers

यूपी: अखिलेश ने सीएम योगी को बताया घुसपैठिया, कहा- उनको उनके राज्य में भेजा जाय; प्रदेश में सियासी उबाल

Mon, 13 Oct 2025 11:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Oct 2025 11:12 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान ने यूपी की सियासत को गर्मा दिया है। अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए सीएम योगी को घुसपैठिया कहा है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh calls CM Yogi an infiltrator, says he should be sent back to his state; state politics simmers
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घुसपैठियों को लेकर बात करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा और उन्हें भी घुसपैठिया बता दिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे यूपी में भी घुसपैठिए हैं। मुख्यमंत्री खुद उत्तराखंड से हैं। हम तो चाहते हैं कि उन्हें उनके राज्य वापस भेज दिया जाए। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि अखिलेश यादव मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। इसलिए इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव घुसपैठियों के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वे (सीएम योगी आदित्यनाथ) विचारधारा के लिहाज से भी घुसपैठिए हैं। वे भाजपा के सदस्य नहीं थे, बल्कि किसी और पार्टी के सदस्य थे। साथ ही सवाल दागा कि इन घुसपैठियों को कब हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह मानते हैं। शाह ने यह सवाल भी उठाया था कि गुजरात और राजस्थान की सीमाओं पर घुसपैठ क्यों नहीं होती। अखिलेश यादव के इस बयान को इसी का जवाब माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार के मंत्री ने किया पलटवार

यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अब हताश हो चुके हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके इस बयान को मानसिक दिवालियापन बताया और कहा कि उनके पास अब कहने को कुछ और नहीं है।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बड़ा विकास किया है  यह अखिलेश की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जब अपने गुरु के पास आए थे, तब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड एक ही राज्य था। आज उत्तराखंड हमारा सिरमौर है। बांग्लादेशी घुसपैठिए रोहिंग्या से योगी आदित्यनाथ की तुलना करना अखिलेश का बौद्धिक दिवालियापन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed