फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh attacks BJP, says - Government jobs are not in the government's agenda, unemployment increased d

यूपी: अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा- सरकार के एजेंडे में नहीं है सरकारी नौकरी, निजीकरण से बढ़ी बेरोजगारी

Sun, 08 Dec 2024 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 07:36 AM IST
सार

Akhilesh yadav: पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकारी नौकरी के मामले में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh attacks BJP, says - Government jobs are not in the government's agenda, unemployment increased d
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में नौकरी और रोजगार नहीं है। यूपी-बिहार हो या पूरा देश, जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां एक जैसी स्थिति है। कभी पेपर लीक कराकर, कभी कॉपी बदलवाकर, कभी आरक्षण का हक मारकर, कभी रिजल्ट रोककर या उसे कोर्ट में घसीटकर भाजपा के लोग नौकरियों को फंसा देते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली है। इससे कुछ पूंजी घरानों को मनमाने दामों पर बिजली देने की छूट मिल जाएगी। जनता के शोषण से भाजपा को कुछ लेना-देना नहीं। भाजपा कुछ कंपनियों को बिजली व्यवस्था सौंप देगी तो वे सरकारी कर्मचारियों को निकाल कर आउटसोर्सिंग से कर्मचारी रखेंगे। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाएगी, तभी नौकरी आएगी। भाजपा सरकार नौजवानों को ठगने का काम कर रही है। चुनावी संकल्प पत्र के वादे उसे याद नहीं रहे। कई करोड़ नौकरी देने का वादा भूल गई। अब प्रदेश के युवाओं को ज्यादा वेतन का प्रलोभन देकर उन्हें इस्राइल और यूक्रेन की युद्धभूमि में भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed