{"_id":"69819badf652fab1b606d373","slug":"up-ajay-rai-said-this-shrine-has-been-here-since-before-kgmu-this-government-is-only-interested-in-demol-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अजय राय बोले- ये मजार केजीएमयू के पहले से है...ये सरकार सिर्फ तोड़फोड़ करने में लगी है; चढ़ाई चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अजय राय बोले- ये मजार केजीएमयू के पहले से है...ये सरकार सिर्फ तोड़फोड़ करने में लगी है; चढ़ाई चादर
Tue, 03 Feb 2026 12:24 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:24 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित मजार को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मजार केजीएमयू से पहले की है और सरकार विकास के बजाय तोड़फोड़ में लगी है। कांग्रेस ने ऐतिहासिक विरासत बचाने की बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- फोटो : ANI
विस्तार
लखनऊ में यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित मजार पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, ये मजार केजीएमयू के पहले से है। सरकार विकास कर नहीं पा रही है, यही सब करने में लगी है।
विज्ञापन
हर जगह सिर्फ तोड़फोड़ करना चाहती है। ऐसे में हम पीछे नहीं हटेंगे, अपने इतिहास को मिटने नहीं देंगे। पूरे लखनऊ में नवाबों ने बनाया है। हो सकता है कि उनकी ही कृपा ये यहां मेडिकल कॉलेज बना है, जमीन मिली हो। मजार के लिए नोटिस देना। भाजपा की सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन