फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai arrives at the Congress office, councilor asks, "Which president is this?" Both sides exchange a

UP: अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, पार्षद ने कहा- ये कौन से अध्यक्ष; दोनों पक्षों में गाली-गलौच; जूते लहराए

Sun, 11 Oct 2026 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Oct 2026 07:38 PM IST
सार

Congress president:  कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस कार्यालय में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान गाली-गलौच की नौबत आ गई। 

विज्ञापन
UP: Ajay Rai arrives at the Congress office, councilor asks, "Which president is this?" Both sides exchange a
यूपी कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के बाद प्रदेश मुख्यालय में जमकर हंगामा हुआ। धक्का मुक्की हुई। एक- दूसरे पर जूते तान लिए गए। दरअसल हुआ यह कि निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण कराने जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच एक कार्यकर्ता ने भीड़ को हटाते हुए कहा कि हटिए अध्यक्षजी आ रहे हैं। तभी वहां खड़े कुछ अन्य लोगों ने टिप्पणी कर दी। आरोप है कि पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि कौन से अध्यक्ष। यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ अपशब्द भी बोले।  इस पर अजय राय नाराजगी जताते हुए दूसरी तरफ जाने लगे। यह देख नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सांसद इमरान मसूद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी उन्हें मनाकर अंदर ले आए। 
विज्ञापन


Trending Videos

ममता चौधरी ने फिर किया हंगामा

UP: Ajay Rai arrives at the Congress office, councilor asks, "Which president is this?" Both sides exchange a
कांग्रेस कार्यालय में हुआ हंगामा। - फोटो : amar ujala

अध्यक्ष मोना के कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे दोबारा निकले तो ममता चौधरी व उनके साथ मौजूद महिलाएं फिर से हंगामा करने लगीं। ऐसे में अजय राय समर्थक भी आक्रोशित हो गए। ऐसे में दोनों तरफ से धक्का मुक्की और कहासुनी हुई। एक बीच एक कार्यकर्ता ने हाथ में जूता भी निकाल लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कुछ लोग गलत परंपरा डालना चाहते थे। ऐसे में वे आगे बढ़ गए। हालांकि उनके और समर्थकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। ऐसे लोग पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं ममता चौधरी

ममता चौधरी लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता हैं। ममता चौधरी लखनऊ के मालवीय नगर वार्ड जोन से पार्षद हैं। ममता चौधरी लगातार चार बार से पार्षद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed