{"_id":"69b17d4585660d0f220b35d2","slug":"up-aiman-becomes-kritika-muslim-girl-marries-hindu-boy-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईमन बनी कृतिका, मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, पांच वर्षों से थे रिश्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईमन बनी कृतिका, मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, पांच वर्षों से थे रिश्ते में
Wed, 11 Mar 2026 08:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी/रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी/रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:03 PM IST
सार
लालगंज में एक मुस्लिम युवती ने मजहब की दीवार लांघते हुए एक हिंदू युवक से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया। मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म भी अपना लिया।
विज्ञापन
मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की शादी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम युवती ने बुधवार को एक हिंदू युवक से शादी कर ली। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न हुआ। शादी के बाद युवती ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम भी बदल लिया।
सेमरपहा गांव की रहने वाली आईमन अहमद के गांव के ही युवक शिवम के साथ करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का रूप देने का निर्णय लिया। परिवार और समाज की आशंकाओं के बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें - गड्ढे के झटके से लौटी सांसें, शंकराचार्य बोले- अब तो पोल खुल गई; हरीश को इच्छा मृत्यु की मंजूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादी पर सिलिंडर का 'संकट', परिवार की इज्जत दांव पर, कमर्शियल की आपूर्ति ठप, बाजार में इंडक्शन की शॉर्टेज
बुधवार को दोनों ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां विधि-विधान से हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह कराया गया। मंदिर में पुरोहित की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने की शपथ ली।
विवाह के बाद आईमन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम कृतिका रख लिया। शादी के बाद नवविवाहित दंपती शिवम और कृतिका ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता आपसी विश्वास और प्रेम पर आधारित है। दोनों ने साथ मिलकर जीवन बिताने का निर्णय लिया है।