{"_id":"69e7a0cbbc7ac821880ff86f","slug":"up-aided-junior-high-schools-get-65-headmasters-department-allocates-schools-to-candidates-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एडेड जूनियर हाईस्कूल को मिले 65 प्रधानाध्यापक, विभाग ने अभ्यर्थियों को आवंटित किए विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एडेड जूनियर हाईस्कूल को मिले 65 प्रधानाध्यापक, विभाग ने अभ्यर्थियों को आवंटित किए विद्यालय
Tue, 21 Apr 2026 09:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:37 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिए हैं। वहीं, जिन 26 अभ्यर्थियों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाए थे उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों को मंगलवार को 65 प्रधानाध्यापक मिले। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही भर्ती प्रक्रिया के तहत इन सफल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिया है। वहीं फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले 26 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि प्रधानाध्यापक पद के लिए औपबंधिक चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा 07 से 14 अप्रैल तक ऑनलाइन विकल्प लिए गए थे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए अभिलेखों का परीक्षण भी कराया गया। इसमें पाया गया कि 26 अभ्यर्थियों ने कूटरचित, फर्जी व खुद के हस्ताक्षर वाले अनुभव प्रमाण पत्र लगाए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - माहवरी से अभी भी अनजान हैं यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं, 60 प्रतिशत के पास पहली बार नहीं होती जानकारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 17 विशेष सचिव और 13 संयुक्त सचिव का तबादला; हुए ये बदलाव
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इनका सत्यापन कराने पर ये सही नहीं पाए गए। इस आधार पर इनका आवेदन निरस्त करते हुए बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 65 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए गए हैं। इनकी सूची विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।