Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Unnao accident, Transport Minister took to the streets to take action against Daggamar buses, create

यूपी: उन्नाव हादसे के बाद डग्गामार बसों पर कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे परिवहन मंत्री, मची खलबली

Thu, 11 Jul 2024 10:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jul 2024 10:19 PM IST
सार

Transport Minister: उन्नाव में हुए हादसे के बाद परिवहन निगम विभाग सक्रिय हो गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को खुद सड़क पर उतरे।

विज्ञापन
UP: After Unnao accident, Transport Minister took to the streets to take action against Daggamar buses, create
उन्नाव हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में भीषण सड़क हादसे के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को खुद सड़क पर उतरे। मंत्री के सख्त तेवर से डग्गामार बस चालकों में खलबली मच गई। मंत्री ने दर्जनभर से ज्यादा बसों की जांच की। नियम विरुद्ध चल रही बसों को उन्होंने सीज करने निर्देश दिए। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने आजमगढ़ स्थित थाना कंधारपुर में बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रॉन्ग साइड खड़ी बसों पर नाराज हो गए, कहा इससे ही हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके चालक सुधर नहीं रहे हैं। उन्होंने बस सीज करवाई। बस संख्या बीआर 28 पी 3776 की नंबर प्लेट ढका देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने बस को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए। जांच में मानक के विपरीत चल रहीं डेढ़ दर्जन बसों को सीज व चालान किया गया।
विज्ञापन


सड़क हादसे रोकने में रुचि नहीं ले रहे कमिश्नरेट और जिले
 सड़क हादसों में कमी लाने में कमिश्नरेट और जिले के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने की समीक्षा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार समिति द्वारा समय-समय पर की जाती है। इसमें कुछ जिलों द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं करने पर नाराजगी जताई गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क दुर्घटना संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण करने पर सामने आया कि जनवरी से मई 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 3.61 प्रतिशत, मृतकों की संख्या में 1.14 प्रतिशत एवं घायलों की संख्या में 10.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे स्पष्ट है कि दुर्घटनाओं तथा मृतकों एवं घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए कमिश्नरेट व जिलों द्वारा सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस संबंध में यातायात निदेशालय ने सभी कमिश्नरेट और जिलों को निर्देश दिया है कि वह सड़क दुर्घटनाओं तथा मृतकों एवं घायलों की संख्या में 30 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। नोडल अधिकारी यातायात, सीओ, थाना प्रभारी तथा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक यातायात की टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही, इन सभी की जवाबदेही तय की जाए।


उन्नाव जाकर किया मौका-मुआयना
उन्नाव में बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद एडीजी यातायात के. सत्यनारायन ने मौके पर जाकर पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक वाहनों के चालकों और दस्तावेजों की चेकिंग करने, नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे तथा एक्सप्रेसवे पर ऐसे वाहनों के बायीं लेन पर चलने और चालकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने को कहा। साथ ही, मुख्य मार्गों पर स्थित होटलों एवं ढावों में पार्किंग की सुविधा होने, दुर्घटना होने पर त्वरित राहत कार्य करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed