फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After the threat of dharna by Akhilesh, the Election Commission issued an order, political parties will get the list of names cut and added in the voter list

यूपी : राजनीतिक दलों को भी मिलेगी वोटर लिस्ट में कटे व जुड़े नामों की सूची, सपा सहित अन्य दलों को चुनाव आयोग ने भेजा पत्र

Tue, 16 Nov 2021 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Nov 2021 09:51 PM IST
सार

सपा ने चुनाव आयोग के ज्ञापन देकर मांग की थी कि पहले की तरह राजनीतिक दलों को मतदाता सूची में काटे गए और जोड़ेगए नामों की सूची उपलब्ध कराई जाए। आयोग ने सूची देने से इनकार कर दिया था। इस पर अखिलेश यादव ने 10 नवंबर को प्रेस कांफ्रेस कर चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
UP: After the threat of dharna by Akhilesh, the Election Commission issued an order, political parties will get the list of names cut and added in the voter list
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देने की चेतावनी के बाद आयोग ने कटे एवं जुड़े नामों की सूची राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने सपा सहित अन्य दलों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि जोड़े और काटे गए नामों की सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारी उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन


आयोग के फैसले से सपा खेमे में खुशी है। वे इसे अपनी जीत के रूप में देख रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर मांग की थी कि पहले की तरह राजनीतिक दलों को मतदाता सूची में काटे और जोड़े नामों की सूची उपलब्ध कराई जाए। लेकिन आयोग ने इससे इनकार कर दिया था। इस पर सपा अध्यक्ष ने 10 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोग के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इसलिए सपा ने की थी आपत्ति
सपा का कहना है कि विभिन्न बूथों पर सर्वे में पता चला कि पार्टी के परंपरागत वोटबैंक के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। कई जिलों से यह सूचना पार्टी मुख्यालय पहुंची तो यहां हलचल मची। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा फिर भी सूची नहीं उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अखिलेश ने खुद मोर्चा संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में लिंग अनुपात सुधारने पर बढ़ेगा फोकस

केंद्रीय चुनाव आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में लिंग अनुपात सुधारने पर विशेष फोकस करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने और जिनके नाम सूची में नहीं हैं, उनके नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं। वे मंगलवार को राजधानी में जनपथ स्थित निर्वाचन कार्यालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए अभी से पूरी तैयारी करें। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लिंग अनुपात सुधारने के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ाने और 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रभावी रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए बूथों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था को 50 फीसदी से ज्यादा करने को कहा। निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी डाटाबेस भी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, प्रत्याशियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के प्रचार प्रसार निगरानी संबंधी व्यवस्था की निगरानी भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed