फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After being given power and position, Akash Anand will be active in the state, will start his election cam

यूपी: पद और ताकत मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय होंगे आकाश आनंद, 28 को करेंगे बुलंदशहर से चुनावी आगाज

Sat, 17 Oct 2026 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Oct 2026 08:22 AM IST
सार

Elections in UP: लंबे समय तक चले मनमुटाव के बाद बसपा में फिर से संयोजक बनाए गए आकाश आनंद अब चुनावी अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: After being given power and position, Akash Anand will be active in the state, will start his election cam
akash anand - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 28 अक्तूबर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वह बुलंदशहर के अनूपशहर में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार प्रधान के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दो नवंबर को सहारनपुर के नकुड़ में प्रत्याशी नरेश कुमार सैनी के पक्ष में वोट मांगेंगे। वह 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती की अनुमति से आकाश के अगले डेढ़ माह के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय किया गया है। उत्तर प्रदेश के अलावा वह अन्य राज्यों में भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। पंजाब में 26 नवंबर को जालंधर में जनसभा करेंगे। वहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के दौरान कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए जाने की संभावना है। सभी कार्यक्रमों में संबंधित सेक्टर और जोन के पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


मायावती का भरोसा जीतने में सफल 
आकाश आनंद लंबे समय बाद यूपी में चुनावी जनसभा करने जा रहे हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान सीतापुर में कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मायावती ने उन्हें अपरिपक्व बताते हुए चुनाव प्रचार से दूर कर दिया था। अब उनकी वापसी के बाद उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चर्चा है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से प्रस्तावित ताबड़तोड़ रैलियों के जवाब में बसपा ने आकाश को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इसके मुताबिक आकाश आनंद की 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर के नकुड़, 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में जनसभा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed