फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After a long time, BSP will contest Panchayat elections with full force, will try to gain support in villa

यूपी: अरसे बाद पंचायत चुनाव में पूरे दम-खम से उतरेगी बसपा, गांवों में फिर से जनाधार पाने की होगी कोशिश

Thu, 04 Sep 2025 08:55 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Sep 2025 08:55 PM IST
सार

BSP became active: बसपा एक बार फिर से प्रदेश में एक्टिव होने जा रही है। बीते कई चुनावों में बहुत सक्रिय न रहने वाली पार्टी इस बार पंचायत चुनाव में सक्रिय दिखेगी। 
 

विज्ञापन
UP: After a long time, BSP will contest Panchayat elections with full force, will try to gain support in villa
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में बसपा भी पूरे दम-खम के साथ हिस्सा लेगी। पार्टी पंचायत चुनाव के जरिए गांव-गांव में अपनी पैठ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। कैडर कैंप के जरिए पार्टी ने इसकी मजबूती से शुरूआत भी कर दी है। इन कैंपों में सैंकड़ों की तादात में लोगों को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक पंचायत चुनाव से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद कैडर कैंप पर फोकस करते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की थी। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को बसपा की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। साथ ही अन्य दलों के नेताओं को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक बिहार चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों को अमली जामा पहनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो ने दलितों के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर भी गंभीर रुख अख्तियार किया है और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को पीड़ितों के घर जाकर सांत्वना देने और आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है। पार्टी का यह कदम दलित वोट बैंक को बसपा के पक्ष में एकजुट करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
विज्ञापन


सात की बैठक में तय होगी रणनीति
वहीं दूसरी ओर आगामी सात सितंबर को बसपा सुप्रीमो ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही, पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान बसपा सुप्रीमो पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में अहम पदों पर प्रत्याशियों के चयन के बारे में भी निर्देश देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed