{"_id":"693971578619a1683c046232","slug":"up-admit-card-for-sainik-school-entrance-exam-released-report-any-errors-in-time-download-here-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, त्रुटि हो तो समय रहते बताएं; ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, त्रुटि हो तो समय रहते बताएं; ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 10 Dec 2025 06:40 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:40 PM IST
सार
यूपी सैनिक स्कूल और गोरखपुर सैनिक स्कूल की कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल और गोरखपुर सैनिक स्कूल में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड बुधवार को जारी कर दिए गए। आवेदन करने वाले बच्चों के अभिभावक वेबसाइट www.upsainikschool.org से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में बच्चे या अभिभावक के नाम में कोई त्रुटि मिलती है तो उसमें भी ऑनलाइन सुधार का विकल्प दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इसकी तारीख व केंद्रों की सूची जल्द वेबसाइट पर जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिट कार्ड में बच्चे या अभिभावक के नाम में कोई त्रुटि मिलती है तो उसमें भी ऑनलाइन सुधार का विकल्प दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इसकी तारीख व केंद्रों की सूची जल्द वेबसाइट पर जारी होगी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो बताएं
आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय आवेदन पत्र व एडमिट कार्ड का विवरण चेक कर लें। किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 7052777795 पर फोन या व्हाट्सएप कर सकते हैं। ईमेल info@upsainikschool.org पर भी समस्या भेज सकते हैं। निर्धारित समय में इसमें सुधार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन