{"_id":"61e44db252e799113a0eb34f","slug":"up-active-patients-cross-one-lakh-10-deaths-in-a-day-17185-new-patients-2392-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सक्रिय मरीज एक लाख के पार, एक दिन में 10 मौत, 17185 नए मरीज, लखनऊ में 2392","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सक्रिय मरीज एक लाख के पार, एक दिन में 10 मौत, 17185 नए मरीज, लखनऊ में 2392
Sun, 16 Jan 2022 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:24 PM IST
सार
रविवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में 17,185 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। 8,202 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : self
विस्तार
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। प्रदेश में अब एक लाख 3 हजार 474 केस हैं। रविवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में 17,185 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। 8,202 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन
सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी के बीच एक तथ्य यह भी है कि केवल एक फीसदी मरीज ही अस्पताल में हैं। एक लाख एक हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 2392, गाजियाबाद में 2099, गौतमबुद्ध नगर में 1498 और मेरठ में 1206 नए मरीज मिले। वहीं, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, बलिया, श्रावस्ती और भदोही में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में रविवार को 2,57,694 सैंपल की जांच की गई। अब तक 9 करोड़ 63 लाख 19 हजार 110 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन