फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP on the issue of school merger, protested by saving conch shells in front of schools; will go to Suprem

यूपी: स्कूलों के विलय के मामले पर आप सड़क पर, स्कूलों के सामने शंख बचाकर किया विरोध; जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Sun, 27 Jul 2025 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Jul 2025 08:26 PM IST
सार

Primary schools in UP: यूपी में प्राथमिक स्कूलों के विलय के मामले में आम आदमी पार्टी ने बंद हो रहे स्कूलों के सामने शंख बजाकर विरोध किया। 
 

विज्ञापन
UP: AAP on the issue of school merger, protested by saving conch shells in front of schools; will go to Suprem
आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में कम नामांकन वाले विलय (पेयरिंग) किए गए स्कूलों को वापस खुलवाने, स्कूलों को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) अभियान चला रही है। पार्टी ने रविवार को पूरे प्रदेश में विलय किए गए स्कूलों के सामने शंख और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश भर में अपना विरोध दर्ज कराया और आगे भी अभियान जारी रखने की घोषणा की। राजधानी व कुछ अन्य जिलों में इसे लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। वहीं हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों व अभिभावकों के साथ खुद प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने विरोध किया।
विज्ञापन


 

संजय सिंह बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

UP: AAP on the issue of school merger, protested by saving conch shells in front of schools; will go to Suprem
बच्चों के साथ धरने पर बैठे संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की नहीं, ऐसी सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चों को अनपढ़ और बाबा साहब के शिक्षित राष्ट्र के सपने को कुचलना चाहती है। हमारा शंख बजाओ और कुंभकरण की नींद में सोने वाली सरकार को जगाओ अभियान है।उन्होंने कहा कि मैं देश के सर्वोच्च सदन में बच्चों के स्कूल बचाने पर चर्चा करने के लिए 267 का नोटिस दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में भी मैं याचिका दाखिल करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों का स्कूल बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक इनकी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में गांव-गांव, गली-गली में “स्कूल बचाओ अभियान” को और तेज़ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed