फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP AAP LIST: Aam Aadmi Party released second list of 20 candidates

UP AAP LIST : आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट

Tue, 18 Jan 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

16 जनवरी को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में पहले चरण के चुनावों के लिए यूपी की 150 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी ने चुनवी मैदान में पेशे से डॉक्टर, इंजीनियर उम्मीदवारों को भी जगह दी है।

विज्ञापन
UP AAP LIST: Aam Aadmi Party released second list of 20 candidates
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय नेतृत्व ने 20 प्रत्याशियों के नामों पर मंगलवार देर शाम मुहर लगा दी। पहली लिस्ट की तरह इन उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग की सीटों पर अनुसूचित जाति/ जनजाति को मौका दिया गया है। पहली लिस्ट की तरह आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में घोषित उम्मीदवार एलएलबी, एमबीए और पोस्टग्रेजुएट किये हुए हैं। आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट के नामों की घोषणा होने के बाद पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने घोषित प्रत्याशियों से अपील की कि वो आम आदमी पार्टी के मुद्दों को लेकर गांव’-गांव तक पहुंचाएं। घोषित उम्मीदवारों को चुनाव में सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने चुनावी मैदान में वीरपाल सिंह जो हापुड़ से, जीवन लाल जाटव को मथुरा के बलदेव विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी और  मेरठ के हस्तिनापुर से अनमोल पर दांव लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ नौजवानों को नौकरी देने और रोजगार भत्ते, महिलाओं को भत्ता, फ्री बिजली जैसी केजरीवाल गारंटी की जानकारी दें। एक-एक घर में सम्पर्क पर दिल्ली के केजरीवाल मॉडल का उल्लेख करें और जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के फायदे बताएं। 16 जनवरी को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में पहले चरण के चुनावों के लिए यूपी की 150 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी ने चुनवी मैदान में पेशे से डॉक्टर, इंजीनियर उम्मीदवारों को भी जगह दी है। अन्य विपक्षी पार्टियों की तुलना में शिक्षित और सुयोग्य कैंडीडेट जनता को दिये हैं। प्रत्येक वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की जारी की गई लिस्ट में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में घोषित उम्मीदवारों के नाम
आम आदमी पार्टी ने आगरा एत्मादपुर  सीट पर सुमित जाटव (सुमित सिंह राण), आगरा के खेरागढ़ से बनवारी लाल शर्मा, अलीगढ़ के बरौली से सुनीता शर्मा, अलीगढ़ के छर्रा से सुशील कुमार बघेल, अलीगढ़ के कोल से मनोज शर्मा, बुलंदशहर में अनूपशहर से हरेन्द्र सिंह, बुलंदशहर के सिकंदराबाद से जगबीर सिंह प्रधान, गाजियाबाद से ललित यादव, हापुड़ से वीर पाल सिंह, मथुरा के बलदेव से जीवन लाल जाटव, मथुरा के गोवर्धन से अनंत कौशिक, मथुरा से कृष्णा शर्मा, मेरठ के हस्तिनापुर में अनमोल, मेरठ के किठौर से राहुल, मेरठ के सरधाना से संजय गुप्ता, मेरठ के सिवालखास से कुलदीप उर्फ कल्याण गौतम, मुजफ्फरनगर से चरथावल सीट से यावर रौशन, मुजफ्फरनगर के खतौली से फिरदौस खान, मुजफ्फरनगर सीट से आभा शर्मा और शामली के कैराना से अमित शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed