फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A treasure trove of jobs will open in the state, 13 thousand recruitments are going to be done on posts li

यूपी: प्रदेश में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, लेखपाल और क्लर्क जैसी पोस्ट पर होने जा रही हैं 13 हजार भर्तियां

Wed, 26 Jun 2024 06:27 PM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Jun 2024 06:27 PM IST
सार

Government Jobs in UP: यूपी में बंपर नौकरियां निकलने जा रही हैं। लेखपाल, एएनएम और कनिष्ठ सहायक जैसी पदों पर जल्द ही विज्ञापन होने जा रहे हैं। जानिए कब किस पद के लिए जारी हो सकता है विज्ञापन।

विज्ञापन
UP: A treasure trove of jobs will open in the state, 13 thousand recruitments are going to be done on posts li
यूपी में नौकरियां। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में युवाओं को अगले महीने रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश के बाद विभागों में काफी तेजी आई है। पिछले पंद्रह दिन में विभिन्न विभागों से समूह ग की भर्ती के लगभग 180 से अधिक अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिले हैं। इसके आधार पर वह 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन


आयोग की ओर से अगले महीने जिन प्रमुख भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया जाना है, उसमें एएनएम, लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, जेई भर्ती शामिल है। आयोग स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएम के 4800 से अधिक पदों, राजस्व विभाग के अंतर्गत लेखपाल के 4700 से अधिक पदों, राज्य कर, राजस्व परिषद आदि विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1100 से अधिक पदों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इसी तरह आवास विकास व अन्य विभागों में जेई इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल के 500 से अधिक पदों पर, उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन आदि के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। आयोग के अनुसार 10 जून से 25 जून के बीच विभागों ने 180 अलग-अलग भर्तियों के लिए अधियाचन भेजा है। यह लगभग 3300 से अधिक पदों के हैं। वहीं कुछ अन्य अधियाचन पर पहले से प्रक्रिया चल रही है। यह भी जल्द फाइनल हो जाएंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने कहा कि विभागों के अधियाचन का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधियाचन में अगर कोई कमी है तो उसे ठीक करने के लिए वापस किया जा रहा है। कई प्रमुख भर्तियों के लिए विज्ञापन लगभग अंतिम चरण में हैं। जुलाई में हम इनको जारी करेंगे। जैसे-जैसे विभागों से आवेदन मिल रहे हैं, हम उनकी प्रक्रिया पूरी कर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा विभागों की भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा कराएं।

इन प्रमुख भर्ती की पहले से चल रही प्रक्रिया

UP: A treasure trove of jobs will open in the state, 13 thousand recruitments are going to be done on posts li
job - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

- अवर अभियंता सिविल के 4612 पद
- प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 3446 पद
- जेई सिविल के 2847 पद
- सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 1828 पद
- आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 1002 पद
- होम्योपैथी फार्मासिस्ट के 397 पद
- कनिष्ठ विश्लेषक औषधि के 361 पद
- सहायक स्टोर कीपर के 200 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed