फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A strict review of the defeat is necessary, strict action should be taken against those responsible, Zeeshan, who targeted the personal secretary of Congress General Secretary, expelled from the party

कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को लिखा पत्र: कहा- हार की कड़ी समीक्षा जरूरी, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

Sat, 12 Mar 2022 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Mar 2022 11:33 AM IST
सार

अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जीशान ने कांग्रेस नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी की है। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
UP: A strict review of the defeat is necessary, strict action should be taken against those responsible, Zeeshan, who targeted the personal secretary of Congress General Secretary, expelled from the party
प्रियंका गांधी

विस्तार

कांग्रेस की करारी हार के बाद जहां नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं विपरीत नतीजों पर मुखर होकर बोलने वाले पार्टी प्रवक्ता को निष्कासित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर यह घमासान अभी थमने के बजाय और बढ़ेगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दरमियान यहां जिम्मेदारी संभालने वाले कई नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को लिखे मार्मिक पत्र में कहा है कि वह 16 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी कार्यशैली से आपके (प्रियंका के) और कार्यकर्ताओं के भरोसे को तोड़ा है, उस पर मंथन होना चाहिए। प्रदेश में पार्टी को इस हालात में पहुंचाने वालों की पारदर्शी समीक्षा हो। जिनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां थी, उन पर अनुशासनात्मक व संगठनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, एक अन्य प्रवक्ता जीशान हैदर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि कांग्रेस की 380 सीटों पर जमानत जब्त हुई है। उसके लिए सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार है। प्रियंका गांधी से जुड़े इस व्यक्ति ने ही सारे निर्णय लिए हैं। प्रियंका ने भी उसकी सारी बातें मानी, क्योंकि उसने उनके आसपास पूरा एक कॉकस खड़ा कर रखा है। जीशान का यह हमला प्रियंका गांधी के चर्चित निजी सचिव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीशान हैदर के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जीशान ने कांग्रेस नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी की है। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उधर, कांग्रेस के ही एक जिम्मेदार नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ कहा कि पर्दे के पीछे से प्रदेश कांग्रेस की कमान जिन हाथों में है, उन्हें नहीं हटाया गया तो बरसों से जुड़े कई अन्य नेता भी सार्वजनिक रूप से विरोध का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। जरूरी है कि हाईकमान शीघ्र ही समीक्षा कर निर्णय ले।


उधर, कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनका निष्कासन नहीं कर सकती है। उन्होंने प्रियंका गांधी की टीम को जेएनयू गैंग बताते हुए कहा कि इस टीम के सदस्यों को कांग्रेस के संविधान तक की जानकारी नहीं है। एआईसीसी सदस्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति के बाद ही बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की किरकिरी कराने के लिए जेएनयू के पांच लोगों का गैंग बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed