फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A new offering from the LDA—registration for 2,000 plots and 1,300 flats to begin soon; find out what the

यूपी: एलडीए की नई सौगात, दो हजार भूखंड और 1300 फ्लैटों के लिए जल्द शुरू होगा पंजीकरण, जानिए कितनी होगी कीमत

Sat, 24 Oct 2026 09:44 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 24 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण नैमिषनगर और वरुण विहार योजनाओं में दो हजार भूखंडों का पंजीकरण नवंबर के अंत तक शुरू कर सकता है। शारदानगर योजना में 26 अक्तूबर से 1300 फ्लैटों के लिए आवेदन होंगे। एक बीएचके फ्लैट की कीमत करीब नौ लाख और दो बीएचके की करीब 30 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
UP: A new offering from the LDA—registration for 2,000 plots and 1,300 flats to begin soon; find out what the
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलडीए के दो हजार भूखंडों और 1300 फ्लैटों में पंजीकरण का अवसर मिलने वाला है। नैमिषनगर और वरुण विहार योजना के दूसरे फेज में एक-एक हजार भूखंडों का पंजीकरण खोलने के लिए रेरा में आवेदन कर दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही नवंबर के अंत तक पंजीकरण खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा 26 अक्तूबर से शारदानगर योजना में वन और टू बीएचके के 1300 फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना के दूसरे चरण में कृष्ण खंड और केशव खंड में 1000 भूखंडों का पंजीकरण होना है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

आवेदन और लॉटरी में समस्या नहीं आएगी

इसी तरह सीतापुर रोड स्थित नैमिषनगर योजना के दूसरे चरण में भार्गव खंड में 1000 भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। एलडीए की योजना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पंजीकरण खोलकर लॉटरी निकाल दी जाए। इससे आचार संहिता के कारण आवेदन और लॉटरी में समस्या नहीं आएगी।

प्रथमेश कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के भूखंडों का आकार पहले चरण की तरह 72 से 400 वर्गमीटर तक ही रहेगा। नैमिषनगर में 3800 और वरुण विहार में 2800 रुपये प्रतिवर्ग फीट भाव रहेगा।  दोनों योजनाओं के पहले चरण में भी यही भाव है।

शारदानगर योजना में वन बीएचके के 312 और टू बीएचके के 936 फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा। वन बीएचके फ्लैट की कीमत करीब नौ लाख और टू बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 30 लाख रुपये रहेगी। ऑनलाइन पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होंगे।

 

विज्ञापन

इन्हें नहीं देना होगा फॉर्म का पैसा

एलडीए वीसी ने बताया कि नैमिषनगर, वरुण विहार में पहले फेज की लॉटरी में नाम न आने वाले लोग यदि दूसरे चरण में भी उसी योजना में आवेदन करेंगे तो उनसे पंजीकरण फॉर्म का पैसा नहीं लिया जाएगा।  इसके लिए 1100 रुपये अदा करने होते हैं।

एलडीए दूसरे चरण का पंजीकरण खोलेगा तो उसमें यह विकल्प उन लोगों के लिए रहेगा जिनका पहले चरण की लॉटरी में नाम नहीं आया होगा। दोबारा आवेदन नहीं करना चाहने वालों को पंजीकरण राशि वापस कर दी जाएगी। जो दोबारा आवेदन करेंगे उनकी राशि जमा रहेगी। लॉटरी तीन नवंबर को होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन

पहले चरण में आवेदन का आज आखिरी दिन

नैमिषनगर और वरुण विहार योजना में करीब 4500 भूखंडों के लिए एलडीए ने 24 सितंबर को पंजीकरण खोला था। इसमें आवेदन का शनिवार को अंतिम दिन है। अभी तक करीब 26,500 लोग आवेदन कर चुके हैं।  ऐसे में अब पंजीकरण का समय और बढ़ने की संभावना कम है। उन्होंने बताया कि केनरा व कुछ और बैंकों से पंजीकरण शुल्क जमा करने वालों को समस्या आई है। बैंकों से खामियां दूर करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed