Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A major decision could be made in Delhi today regarding the SP-Congress alliance; discussions on seat shar

यूपी: सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, कल से सीट बंटवारे पर शुरू होगा मंथन

Mon, 16 Nov 2026 08:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Nov 2026 08:27 AM IST
सार

SP-Congress alliance: आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर आज दिल्ली में बड़ा फैसला हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इससे जुड़ी बैठक होगी।

विज्ञापन
UP: A major decision could be made in Delhi today regarding the SP-Congress alliance; discussions on seat shar
दिल्ली में होगी अहम बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी। कांग्रेस सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच अब तक औपचारिक बैठक नहीं हुई है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस ने सपा को 180 से 200 सीटों की सूची पहले ही सौंप दी है, और 17 नवंबर के आसपास दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत होने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

17 नवंबर से इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मंथन

 प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर 17 नवंबर से बातचीत शुरू होगी। सपा और कांग्रेस की कमेटियां आपस में एक-एक सीट पर तर्क के साथ मंथन करेंगी। फिर उनकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जाएगी। इसके बाद सीटों की घोषणा होगी।

कांग्रेस ने करीब 181 सीटों पर दावा करते हुए उनकी सूची सपा को सौंपी है। अब इन सीटों पर बातचीत शुरू होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को बताया कि दोनों पार्टी के बीच 17 नवंबर के बाद से बातचीत का सिलसिला शुरू होगा। इसके लिए कमेटियां बनाई जा रही है। यह कमेटी बातचीत कर पक्ष रखेंगी। दोनों दल जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके हर पहलू पर चर्चा की जाएगी।

अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व का होगा। उन्होंने दोहराया है कि हम सीट की हिस्सेदारी से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर दे रहे हैं। दोनों दल मिलकर जिताऊ उम्मीदवार उतारेंगे ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन में बराबर और सम्मानजनक हिस्सा चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जुड़ी रहेंगी मंडल कमेटियां

UP: A major decision could be made in Delhi today regarding the SP-Congress alliance; discussions on seat shar
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना। - फोटो : amar ujala

 कांग्रेस ने आगामी चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए संगठनात्मक रणनीति में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने मौजूदा जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को पद पर बनाए रखने का निर्णय किया है। इससे संगठन में बदलाव की अटकलों पर विराम लगा है। पार्टी का मानना है कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ेगी और चुनावी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को नहीं बदलने का प्रस्ताव रखा था। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इस पर सहमति जताई। शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद जिलों में नई टीम गठित किए जाने की चर्चा थी। मौजूदा जिलाध्यक्षों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिम्मेदारी सौंपी थी। बदलाव की चर्चाओं के चलते संगठन की गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। अब घोषणा के बाद जिला और शहर अध्यक्ष फिर सक्रिय हो गए हैं।

बूथ और ब्लॉक के बीच कड़ी बनेंगी मंडल कमेटियां
चुनाव संचालन के लिए कांग्रेस ब्लॉक और 15 से 20 बूथों के बीच मंडल कमेटियां गठित कर रही है। ये कमेटियां सीधे प्रदेश मुख्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर (वाररूम) से जुड़ी रहेंगी। दिल्ली और लखनऊ से चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश इन्हीं के माध्यम से भेजे जाएंगे। साथ ही चुनावी गतिविधियों की निगरानी भी होगी।

अगले सप्ताह घोषित हो सकती है कार्यकारिणी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा संभव है। करीब एक साल से कार्यकारिणी भंग है। अजय राय के कार्यकाल में भेजे गए प्रस्ताव का पुनरीक्षण कर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने नए नाम जोड़कर शीर्ष नेतृत्व को दोबारा भेजा है। नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed