फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A girl arrived before the wedding procession left, created a ruckus by claiming herself to be the wife, th

यूपी: बरात निकलने के पहले पहुंची युवती, खुद को पत्नी बताकर किया हंगामा, पुलिस के पहुंचने के बाद जा सकी बरात

Wed, 07 May 2025 10:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 May 2025 10:08 PM IST
सार

Girl created a ruckus: यूपी के अमेठी जिले में बरात निकलने से पहले एक युवती पहुंच गई। उसने खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को संभाला। 

विज्ञापन
UP: A girl arrived before the wedding procession left, created a ruckus by claiming herself to be the wife, th
बारात रोके जाने के बाद बैठे बाराती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मंडप में पहुंचकर खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी और जमकर हंगामा किया। युवती का आरोप था कि युवक ने उससे शादी की है और अब गुपचुप दूसरी शादी करने जा रहा है। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसका युवक से कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और पिता के विरोध के चलते शादी नहीं हो पा रही थी। पिता की मृत्यु के बाद 25 मार्च को दुर्गन भवानी मंदिर में दोनों ने विवाह किया था। युवती का आरोप है कि अब युवक बिना बताए दूसरी शादी करने जा रहा है। बरात निकलने से पहले ही वह मंडप में पहुंच गई और युवक व उसके परिजनों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि युवती ने वर्ष 2024 में युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें युवक जेल भी गया था और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। हालांकि युवती से युवक की शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और इसके बाद बरात गंतव्य के लिए रवाना हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed