फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A gang of fraudsters impersonating Gaza war victims has been busted, with links to several European count

UP: गाजा युद्ध पीड़ितों के नाम पर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, यूरोप के कई देशों से जुड़े हैं तार; 60 लोग हुए शिकार

Tue, 23 Sep 2025 04:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

Gaza war victims: गाजा युद्ध पीड़िताें की मदद के लिए क्राउड फंडिंग करने वाले महाराष्ट्र के तीन युवकों ने यूपी के भी करीब 60 लोगों को ठगा है। अब इन्हें गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
UP: A gang of fraudsters impersonating Gaza war victims has been busted, with links to several European count
ठगी का शिकार हुए यूपी के 60 लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजा युद्ध पीड़िताें की मदद के लिए क्राउड फंडिंग करने वाले महाराष्ट्र के तीन युवकों ने यूपी के भी करीब 60 लोगों को ठगा है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों को खाना, कपड़े, दवाएं मुहैया कराने के लिए यूपी समेत 20 राज्यों के लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की उगाही की, जिसमें से करीब 15 लाख रुपये क्राउड फंडिंग करने वाले प्लेटफॉर्म को भेजे थे। वहीं बाकी रकम अपने बैंक खातों से निकालने के बाद दूसरे खातों में जमा कराई। एटीएस को जिन खातों में रकम भेजी थी, वे टेरर फंडिंग से जुड़े होने का शक है।

विज्ञापन


यूपी एटीएस ने शनिवार को महाराष्ट्र के भिवंडी निवासी मोहम्मद अयान, अबू सूफियान और थाणे निवासी जैद नोटियार को गाजा पीड़ितों की मदद के नाम पर क्राउड फंडिंग की रकम हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तीनों को सोमवार को राजधानी स्थित एटीएस की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एटीएस ने तीनों को रिमांड पर देने का अदालत से अनुरोध भी किया है। सूत्रों के मुताबिक तीनों के खिलाफ कई लोगों ने ठगी करने की शिकायत की थी, जिसके बाद एटीएस को जांच सौंपी गई थी। एटीएस ने तीनों के खिलाफ अगस्त माह में मुकदमा दर्ज किया था। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यूरोप से एक व्यक्ति उनसे मिलने मुंबई भी आया था। इनमें से अयान को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि अबू सूफियान और जैद नोटियार भिवंडी के एक वेयरहाउस में काम करते हैं। फिलहाल एटीएस पता लगा रही है कि उन्होंने करीब 1.80 करोड़ किन लोगों को भेजे हैं।
विज्ञापन


कई बैंक खाते खोले
जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों ने क्राउड फंडिंग के लिए कई बैंक खाते खोले थे। उनके खातों में अचानक तेजी से रकम जमा होने पर बैंक अधिकारियों को शक हुआ, जिसके बाद लेन-देन पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद वह दूसरे बैंकों में खाते खोलते रहे। उन्होंने कई बार पे-पाल एप के जरिये भी संदिग्ध लोगों को रकम भेजी, जिसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है। जिन लोगों को एप के जरिये रकम भेजी गई थी, उनमें से किसी की लोकेशन गाजा की नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed