फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tractor-trolley stuck at Bharwara crossing in Lucknow; over six trains, including the Muzaffarpur Express,

यूपी: लखनऊ में भरवारा क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस समेत छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 10:52 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 12 Sep 2026 10:52 AM IST
सार

लखनऊ-बाराबंकी रेल मार्ग पर भरवारा क्रॉसिंग के पास सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। सुरक्षा के चलते मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रोकना पड़ा। कई ट्रेनें एक घंटे से ज्यादा देर से चलीं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली हटाने के बाद जांच कर रेल संचालन सामान्य किया गया।

विज्ञापन
UP: Tractor-trolley stuck at Bharwara crossing in Lucknow; over six trains, including the Muzaffarpur Express,
लखनऊ में भरवारा क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-बाराबंकी रेल मार्ग पर शनिवार सुबह मल्हौर स्थित भरवारा क्रॉसिंग के पास सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इससे करीब एक घंटे से अधिक समय तक रेल संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ से बाराबंकी की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को क्रॉसिंग से पहले रोकना पड़ा। बाराबंकी से लखनऊ आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी भरत के मुताबिक, शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान क्रॉसिंग पर सड़क मरम्मत के लिए खुदाई की गई थी। काम पूरा नहीं होने के कारण शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से निकल रही थी। तभी उसका पिछला पहिया खुदाई वाले हिस्से में धंस गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के चलते ट्रेनों को पहले ही रोका

ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को भरवारा क्रॉसिंग से पहले ही रोक दिया गया। इससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं और कई ट्रेनें एक घंटे से ज्यादा देरी से चलीं।

 

क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम

ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से क्रॉसिंग पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी हुई। रेलवे और संबंधित कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से बाहर निकलवाया। ट्रैक की सुरक्षा जांच के बाद रेल संचालन दोबारा सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed