{"_id":"67d9747c3a1e056136074ebc","slug":"up-9-zaid-crops-will-also-come-under-the-purview-of-insurance-and-kcc-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब जायद की नौ फसलें भी आएंगी बीमा और केसीसी के दायरे में, कृषि मंत्री की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब जायद की नौ फसलें भी आएंगी बीमा और केसीसी के दायरे में, कृषि मंत्री की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय
Tue, 18 Mar 2025 10:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:21 PM IST
सार
जायद की फसलें भी अब बीमा और केसीसी के दायरे में आएंगी। यह निर्णय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि निदेशालय में हुई बैठक में जायद सीजन की नौ फसलों को फसल बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के दायरे में लाने का फैसला हुआ।
इनमें मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, पपीता, लीची, तरबूज, खरबूजा व आंवला की फसलें शामिल हैं। इन फसलों को बीमा के दायरे में लाने से किसानों को उनकी फसलों पर मौसम तथा अन्य अनचाहे नुकसान से बचाया जा सकता है।
शाही ने विभागीय अधिकारियों को ढैंचा बीज तथा जिप्सम सप्लाई की समुचित व्यवस्था करने और अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रवींद्र व अन्य अधिकारी शामिल हुए।