फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 82 percent elderly people got their first dose, 60 new patients were found in the state, 44 discharged

यूपी : 82 फीसदी बुजुर्गों को लग चुकी पहली डोज, प्रदेश में 60 नए मरीज मिले, 44 डिस्चार्ज

Fri, 30 Jul 2021 01:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jul 2021 01:25 AM IST
सार

यूपी में 82 फीसदी से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 60 साल से अधिक उम्र वाले करीब एक करोड़ 40 लाख लोग चिन्हित किए गए थे।

विज्ञापन
UP: 82 percent elderly people got their first dose, 60 new patients were found in the state, 44 discharged
कोरोना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी में 82 फीसदी से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 60 साल से अधिक उम्र वाले करीब एक करोड़ 40 लाख लोग चिन्हित किए गए थे। इनका वरीयता के आधार पर टीकाकरण कराया गया है। विभाग अब इनकी दूसरी डोज पर फोकस किया जा रहा है। इसी तरह हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर में दूसरी डोज नहीं लेने वालों की नए सिरे से सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 67 लाख 70 हजार 451 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 75 लाख 94 हजार 646 को दूसरी डोज दी गई है। बृहस्पतिवार को चार लाख 24 हजार का लोगों का टीकाकरण किया गया। विभाग का दावा है कि हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर में बचे हुए कर्मी वे हैं, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले गए थे। हेल्थ वर्कर में ज्यादातर निजी अस्पताल के कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


आयुवर्ग के हिसाब से टीकाकरण
45 वर्ष से अधिक : दो करोड़ 41 लाख 40 हजार 769 
18-45 : एक करोड़, 87 लाख 87 हजार 266 डोज 

हेल्थ वर्कर : 96.33 प्रतिशत को पहली, 76.96 प्रतिशत को दूसरी डोज
फ्रंट लाइन वर्कर : 97.76 प्रतिशत को पहली, 62.35 प्रतिशत को दूसरी डोज

लखनऊ पहले स्थान पर
लखनऊ 18 लाख 91 हजार 106 डोज के साथ पहले स्थान पर है। गौतमबुद्धनगर में 15,39,452, गाजियाबाद में 14,10,310, गोरखपुर में 12,42,952 और मेरठ में 12,25,162 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी डोज पर हो रहा है फोकस
‘60 साल से अधिक उम्र वाले ज्यादातर लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। अब दूसरी डोज पर फोकस किया जा रहा है। जुलाई में करीब एक करोड़ 53 लाख का टीकाकरण किया गया है। टीके की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण सेंटर की संख्या कम या अधिक की जाती है।’ 

डॉ. अजय घई, टीकाकरण प्रभारी

उधर, प्रदेश में कोरोना के 60 नए मरीज मिले हैं, जबकि 44 संक्रमण से मुक्त हुए हैं। वहीं चार मरीजों की मौत हुई है। इसमें प्रयागराज में दो, गोरखपुर और अमेठी के एक-एक मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब 787 एक्टिव केस हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान 251287 सैंपल की जांच की गई। कानपुर में दूसरे दिन स्थिति नियंत्रित रही, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में आठ मरीज मिले हैं। गुरुवार को प्रदेश के 43 जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। नए मरीजों में लखनऊ में चार, प्रयागराज में पांच, कानपुर नगर में दो, मेरठ में चार, वाराणसी में दो, मुजफ्फरनगर में छह, झांसी में दो मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed