फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 82 illegal madrasas were closed in districts bordering Nepal, more than 350 illegal encroachments were als

UP: नेपाल सीमा से सटे जिलों में बंद कराए गए 82 अवैध मदरसे, 350 से ज्यादा अवैध कब्जे भी ध्वस्त

Thu, 01 May 2025 10:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 10:40 PM IST
सार

यूपी में बीते छह दिनों में 82 अवैध मदरसे बंद करवाए गए हैं। वहीं, 350 से ज्यादा अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है। यह अभियान अवैध मदरसों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: 82 illegal madrasas were closed in districts bordering Nepal, more than 350 illegal encroachments were als
सील किया गया अवैध मदरसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल सीमा से सटे प्रदेश के जिलों में अवैध मदरसों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ जारी अभियान छठे दिन बृहस्पतिवार को 44 से ज्यादा मदरसे बंद कराए गए और 36 से अधिक अवैध कब्जे हटाए गए। अब तक करीब 82 अवैध मदरसों को बंद कराया जा चुका है। 350 से ज्यादा अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें छापा मारकर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बिना मान्यता और मानकविहीन मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चल रहा है। सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को श्रावस्ती में अवैध रूप से चल रहे पांच मदरसों को सील किया गया। अब तक कुल 41 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। नेपाल बॉर्डर के 15 किलोमीटर के दायरे में आठ और अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इस तरह के 139 कब्जे गिराए जा चुके हैं। ग्राम भरथा, रोशनगढ़, परगना व तहसील भिनगा में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को भी ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन


देखें VIDEO: बरात देखने के दौरान जर्जर छज्जा गिरा, एक मासूम की मौत, 35 से ज्यादा महिलाएं व पुरुष घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत


बलरामपुर में आठ मदरसों को नोटिस
बलरामपुर में आठ मदरसों को नोटिस दिया गया है। तीन मजारों से अवैध कब्जा हटा लिया गया है और पांच को नोटिस दिया गया है। कुल 16 अतिक्रमण चिह्नित कर तीन पर कार्रवाई की जा चुकी है। एक स्थान पर ईदगाह बनी है, जिस पर कार्रवाई होनी है। निरीक्षण में अब तक कुल 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए। उनमें निर्धारित पाठ्यक्रम भी नहीं पढ़ाया जा रहा था। इन सभी मदरसों को बंद करा दिया गया है। दो मदरसों को एक सप्ताह का समय देने के बावजूद वे दस्तावेज नहीं पेश कर पाए। इन्हें नोटिस दिया गया है।

बहराइच में 135 अवैध निर्माण ध्वस्त
बहराइच में तहसील नानपारा और तहसील मिहींपुरवा में चार-चार अतिक्रमण हटाए गए हैं। इस तरह अब तक यहां कुल 135 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इससे पहले पांच अन्य मदरसों को भी सीज किया जा चुका है। वहीं छह में से तीन लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। सिद्धार्थनगर में कुल 17 अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। इसमें 3 मस्जिदें और 14 मदरसे शामिल हैं। पीलीभीत और महराजगंज में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed