फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 8.55 crore people visited Kashi in 2023, Ayodhya at second place

यूपी: 2023 में 8.55 करोड़ लोगों ने किया काशी का भ्रमण, अयोध्या दूसरे नंबर पर, जानिए कितने लोग यहां पहुंचे

Fri, 02 Feb 2024 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 02 Feb 2024 08:14 PM IST
सार

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। 

विज्ञापन
UP: 8.55 crore people visited Kashi in 2023, Ayodhya at second place
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक व धार्मिक पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद काशी और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में काफी तेजी से सैलानियों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2023 में अयोध्या में लगभग 05.76 करोड़ और काशी में लगभग 08.55 करोड़ लोगों ने दर्शन-पूजन व भ्रमण किया है।
विज्ञापन


यह संख्या वर्ष 2022 में अयोध्या आए पर्यटकों से लगभग 03.36 करोड़ और काशी में आए पर्यटकों से लगभग 01.42 करोड़ अधिक है। सिर्फ पिछले 10 दिनों में अयोध्या में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 31 करोड़ 85 लाख पर्यटक आए थे। जो 2021 की अपेक्षा 180 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। प्रतिदिन लाखों लोग दर्शन-पूजन और भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। अयोध्या धाम के हर मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल सजाए-संवारे जा रहे हैं। हवाई, रेल और सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी दी जा रही है। पर्यटकों के रुकने के लिए टेंट सिटी, होटल, लॉज, होम स्टे आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। जो लोगों को बेहतर अनुभव देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed