फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 7 crore saplings of mango, jamun, tamarind and vine will be planted on the roadsides in the state, forest

यूपी: प्रदेश में सड़कों के किनारे लगेंगे आम, जामुन, इमली और बेल के 7 करोड़ पौधे, वन विभाग चिह्नित कर रहा जमीन

Mon, 21 Apr 2025 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Apr 2025 08:06 AM IST
सार

Mango trees on the roadside: यूपी में सड़कों के किनारे अब फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। इसके पीछे मंशा यह है कि इन पेड़ों से बंदर सहित बाकी जानवरों को आहार मिलेगा। 

विज्ञापन
UP: 7 crore saplings of mango, jamun, tamarind and vine will be planted on the roadsides in the state, forest
सड़क किनारे आम के पेड़। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई द्वारा निर्मित।

विस्तार

यूपी में नदियों और सड़कों के किनारे आम, जामुन, आंवला, इमली, बेल, सहजन, शहतूत, जंगल जलेबी, बेर, कैथा, बहेड़ा और महुआ के 7 करोड़ से ज्यादा फलदार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग अगले मानसून सीजन में फलदार पौधे लगाने के लिए खाली सरकारी जमीन चिह्नित कर रहा है। वहीं, वन विभाग की नर्सरी में भी 11.12 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला ने फलदार पौधे लगाने के लिए मुहिम शुरू की है। इससे जहां बंदरों की भूख मिटेगी, वहीं किसानों को भी राहत मिलेगी। 1990 के शासनादेश के अनुसार, मानसून सीजन में जितने पौधे रोपे जाएंगे, उसका 20 प्रतिशत हिस्सा फलदार पौधों का होगा। लेकिन, इस शासनादेश का प्रदेश में पालन नहीं हो रहा है। अमर उजाला के 12 अप्रैल के अंक मे यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने मानक के अनुसार फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। आगामी मानसून सत्र में प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य वन समेत विभिन्न विभागों को दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


20 प्रतिशत फलदार पौधे लगाने का निर्देश
यूपी के वन बल प्रमुख सुनील चौधरी ने बताया कि हमारी नर्सरियों में इस समय 45.37 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। इनमें से 25 प्रतिशत यानी 11.12 करोड़ पौधे फलदार हैं। सभी डीएफओ को न्यूनतम 20 प्रतिशत फलदार पौधे लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
 

Ram Mandir: 38 लाख फलदार औषधीय पौधों से गुलजार होगी अयोध्या, राम नगरी को इस तरह संवारेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed