फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   38 lakh 12 thousand 680 saplings will be planted in Ayodhya

Ram Mandir: 38 लाख फलदार औषधीय पौधों से गुलजार होगी अयोध्या, राम नगरी को इस तरह संवारेगी सरकार

Mon, 27 May 2024 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 May 2024 06:48 PM IST
सार

पौधों को सुरक्षित करने के लिए अयोध्या में 'हर घर एक पौधा अभियान' चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
38 lakh 12 thousand 680 saplings will be planted in Ayodhya
अयोध्यानगरी होगी हरी-भरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान राम तो अपनी जन्मस्थली अयोध्या में विराजमान हो ही चुके हैं, अब उनकी नगरी को वही पुराना सौंदर्य प्रदान करने की तैयारी है, जैसी कि वह उनके काल में रही होगी। इसके लिए भारतीय फलदार और औषधीय पेड़-पौधों को लगाकर पूरी अयोध्या को हरियाली से भरने की तैयारी की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष केवल अयोध्या में 38 लाख 12 हजार 680 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये पौधे यूपी सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा आने वाले वर्षा काल में अयोध्या के विभिन्न परिसरों में लगाए जाएंगे। इससे पूरी नगरी को हरियाली से भरने, तापमान कम करने, लोगों को ताजा-स्वादिष्ट फल उपलब्ध कराने और पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।   

विज्ञापन


हर घर एक पौधा अभियान
पौधों को सुरक्षित करने के लिए अयोध्या में 'हर घर एक पौधा अभियान' चलाने की तैयारी है। इसमें अयोध्या के नागरिकों का सहयोग लेकर सबके घरों-कार्यालयों और निजी-सार्वजनिक स्थलों पर एक-एक पौधा लगाकर उन्हें विकास करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए शहर के लोगों से सहयोग लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


कौन से पौधे
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या की आबोहवा को सुधारने के लिए पौधरोपण अभियान चलाने की तैयार कर रही है। इससे वायुमण्डल में ऑक्सीजन की शुद्ध मात्रा को बढ़ाने व वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। अयोध्या के वन संरक्षक प्रणव जैन ने बताया है कि फलदार और ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक संख्या में लगाने की योजना है। इससे वातावरण को शुद्ध करने में मदद मिलेगी। सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि किस्म के ज्यादा से ज्यादा पौधों के रोपण की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed