{"_id":"69ac4111c90ef509f60dd41a","slug":"up-69-000-teacher-recruitment-candidates-will-surround-chief-minister-yogi-s-residence-on-march-9-demanding-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौ मार्च को मुख्यमंत्री का आवास घेरेंगे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, सुप्रीम कोर्ट में दखल देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौ मार्च को मुख्यमंत्री का आवास घेरेंगे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, सुप्रीम कोर्ट में दखल देने की मांग
Sat, 07 Mar 2026 08:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:45 PM IST
सार
Teacher Recruitment Movement: बीते कई महीनों से संघर्ष कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी नौ मार्च को सीएम योगी के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नौ मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है की इस मामले में सरकार कोई पहल नहीं कर रही जिससे मामला लटकता चला जा रहा है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 19 मार्च को है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि इस प्रकरण के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल न करने से सुप्रीम कोर्ट में बार बार डेट लग रही है। इसीलिए हमने 9 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट और लखनऊ हाईकोर्ट डबल बेंच का फैसला सब हमारे पक्ष में है। फिर भी हमारे साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। हमें सीएम से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन