फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 67 IAS officers get promotion gift on New Year

UP: नये साल पर 67 आईएएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, आठ संयुक्त सचिव आईएफएस अधिकारी भी पदोन्नत

Wed, 31 Dec 2025 10:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Dec 2025 10:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 67 आईएएस अफसरों सहित अलग-अलग विभाग के अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। आईएएस अफसरों को जल्द ही नई तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: 67 IAS officers get promotion gift on New Year
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूपी काडर के 67 आईएएस अधिकारियों को नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार को पदोन्नति मिल जाएगी। इनमें चार आईएएस अधिकारी वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव प्रमुख सचिव बन जाएंगे। वर्ष 2010 बैच के 19 आइएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। जल्द ही इन अधिकारियों को नई तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2010 बैच के आइएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य को सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। के. बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार व सुधा वर्मा को भी सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। शेष अधिकारियों को उच्च वेतनमान में पदोन्नति मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण ठंड और कोहरे के बीच इन जिलों में होगी बारिश, साढ़े चार डिग्री के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा; चेतावनी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नए साल पर प्रदेश में बदले हुए समय से खुलेंगे स्कूल, इन स्कूलों में 14 जनवरी तक रहेगा अवकाश; छुट्टी की लिस्ट जारी


सचिवालय के आठ संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव
साल 2025 के आखिरी दिन बुधवार को सचिवालय प्रशासन ने दर्जनों अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसके तहत आठ संयुक्त सचिव को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। संयुक्त सचिव देवी शंकर शुक्ला, लाल बहादुर यादव, डॉ. ध्रुवपाल, अवधेश कुमार खरे, प्रेम कुमार पांडेय, कुंवर मकरंद सिंह, आनंद प्रकाश सिंह व नीरजा सक्सेना को उनके वर्तमान तैनाती के विभाग में ही विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र के अनुसार इसी क्रम में समीक्षा अधिकारी मो. वकील व नीलम बाजपेई को अनुभाग अधिकारी, उप सचिव विश्वजीत सिंह, अजित प्रताप सिंह व उदयवीर सिंह राठौर को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।

आठ आईएफएस अधिकारियों को दी पदोन्नति
प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के आठ अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया है। वन संरक्षक रमेश चंद्र को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। ये सभी पदोन्नतियां एक जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी। संजय कुमार विश्वाल और सूरज को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में तैनात दिव्या, ईशा तिवारी, दीक्षा भंडारी, मनीष सिंह और सुन्दरेशा को सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed