फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 66 PCS officers transferred simultaneously in the state, more than 60 SDMs replaced; Know the important ch

यूपी: प्रदेश में एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए 60 से अधिक एसडीएम; पढ़िए पूरी लिस्ट

Mon, 28 Jul 2025 06:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Jul 2025 06:04 AM IST
सार

66 PCS transferred: यूपी सरकार ने रविवार की रात एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से 60 से अधिक एसडीएम हैं। 

विज्ञापन
UP: 66 PCS officers transferred simultaneously in the state, more than 60 SDMs replaced; Know the important ch
यूपी में एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से  60 से अधिक तबादले  उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के हुए हैं।  यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं। 

विज्ञापन


ये हुए हैं महत्वपूर्ण बदलाव 

इन तबादलों में श्रद्धा पाण्डेय को  सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा बनाया गया है। वर्तमान में उपजिलाधिकारी आगरा थीं। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से श्रावस्ती में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला, और प्राची त्रिपाठी को नगर निगम लखनऊ और अन्य प्रमुख पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ को लेकर हुए ये बदलाव 

 लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा व पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ, विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच बनाई गई हैं।

विज्ञापन

देर रात 12 और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

 प्रदेश सरकार ने रविवार की की रात 1:00 बजे 12 और पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे पहले रविवार की शाम को 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें से 63 अधिकारी तहसीलदार से पीसीएस संवर्ग में हाल ही में पदोन्नति किए गए थे। इन पदोन्नत अफसरों में से सात को उनके जिले में ही एसडीएम बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed