फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 58545 complaints against builders were received in the state, most cases were in Noida and Lucknow; so ma

यूपी: प्रदेश में बिल्डरों की आईं 58545 शिकायतें, नोएडा और लखनऊ में सबसे ज्यादा मामले; इतने मामले हुए हल

Sun, 07 Sep 2025 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

UP builders complaints: यूपी में बीते एक साल में रेरा के पास रिकॉर्ड शिकायतें आई हैं। ये शिकायतें बिल्डरों द्वारा गलत तरीके से काम करने को लेकर हैं। 

विज्ञापन
UP: 58545 complaints against builders were received in the state, most cases were in Noida and Lucknow; so ma
यूपी में रेरा की शिकायतें। - फोटो : Freepik

विस्तार

 उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यू.पी. रेरा) ने उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में रिकॉर्ड बनाया है। स्थापना से अब तक अथॉरिटी के पास 58,545 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 50,812 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इस साल ही अबतक 2300 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। शीर्ष पांच जिलों में नोएडा नंबर एक पर और लखनऊ नंबर दो पर है। लगभग 85.20% निस्तारण दर के साथ यू.पी. रेरा देश की सबसे प्रभावी नियामक संस्था बन गई है।

विज्ञापन


शिकायतों का संबंध मुख्य रूप से मकानों के कब्ज़े, धन वापसी और प्रमोटरों से ब्याज भुगतान जैसी गंभीर समस्याओं से रहा है। देशभर में उपभोक्ता शिकायतों का करीब 39% हिस्सा उत्तर प्रदेश में दर्ज हुआ है, जबकि निस्तारण का लगभग 40% योगदान यू.पी. रेरा का है।
विज्ञापन


केवल साल 2025 की बात करें तो इस अवधि में 2,394 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1,810 मामलों का समाधान पहले ही किया जा चुका है।शिकायतों का भौगोलिक वितरण प्रदेश के शहरी विकास की गति का संकेत देता है। सबसे अधिक शिकायतें गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, वाराणसी और मेरठ जिलों से आईं। इन क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाओं और कब्ज़े में देरी प्रमुख मुद्दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर यू.पी. रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि गृहखरीदारों के अधिकारों की रक्षा और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता लाना हमारा मिशन है। शिकायतों के उच्च निस्तारण दर से हमारी दक्षता और समय पर न्याय देने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

आंकड़े एक नजर में

कुल शिकायतें दर्ज: 58,545
कुल शिकायतों का निस्तारण: 50,812
निस्तारण दर: 85.20%
देशभर की कुल शिकायतों में यूपी का हिस्सा: 39%
देशभर में निस्तारित शिकायतों में यूपी का योगदान: 40%
वर्ष 2025 में दर्ज शिकायतें: 2,394
वर्ष 2025 में निस्तारित शिकायतें: 1,810

शीर्ष 5 जिले (शिकायतों के मामले में)
गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, वाराणसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed