{"_id":"62b0bbfe97930f6601577fcc","slug":"up-467-new-corona-patients-in-the-state-and-130-in-lucknow-one-died-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में 467 और लखनऊ में सर्वाधिक 130 नए कोरोना मरीज, प्रयागराज में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में 467 और लखनऊ में सर्वाधिक 130 नए कोरोना मरीज, प्रयागराज में एक की मौत
Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
सार
बीते 24 घंटे में कुल 180 मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2825 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 62 लाख 82 हजार 127 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं अब तक कुल 33 करोड़ 63 लाख 93 हजार 454 वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। सोमवार को कोविड के 70,726 सैंपलों की जांच की गई और 467 नए मरीज मिले। इनमें से सर्वाधिक 130 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में 99, गाजियाबाद में 49, वाराणसी में 14, कानपुर नगर में 11, हरदोई में 12, मथुरा में 12 व बुलंदशहर में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में नए मरीज नौ मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में कुल 180 मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2825 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 62 लाख 82 हजार 127 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं अब तक कुल 33 करोड़ 63 लाख 93 हजार 454 वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन