फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 45 hospitals of covid Level Two and Three increased, total 7140 beds and increase will provide relief

यूपी : कोविड लेवल टू और थ्री के 45 अस्पताल बढ़े, कुल 7140 बेड और बढने से मिलेगी राहत

Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
UP: 45 hospitals of covid Level Two and Three increased, total 7140 beds and increase will provide relief
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लेवल टू और थ्री के 45 अस्पताल बढ़ा दिए हैं। लेवल टू के 42  और लेवल थ्री के 03 अस्पताल बनाए गए हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 83 अस्पतालों को सक्रिय रखा गया था। मरीजों की संख्या बढने के साथ ही अस्पतालों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है। इनमें तीन हजार से अधिक मरीज लखनऊ में हैं। इसलिए वहां लेवल टू व थ्री के 10 और कोरोना अस्पताल खोले गए हैं। इसके अलावा वाराणसी, बुलंदशहर, भदोही, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सीतापुर, कानपुर, इटावा, झांसी, गोरखपुर, बांदा, बस्ती, सहारनपुर, पीलीभीत, बरेली, फिरोजाबाद, मथुरा, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज व आजमगढ़ में अस्पतालों की संख्या बढ़ाई गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी संबंधित जिलों के डीएम को नए अस्पतालों का संचालन  शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लेवल टू में 6080 बेड और लेवल थ्री कोविड अस्पतालों में 1060 बेड की व्यवस्था की गई है। अब लेवल टू व थ्री के कोरोना अस्पतालों में कुल 7,140 बेड की व्यवस्था की गई है। अभी तक 83 अस्पतालों में 17235 बेड पर मरीजों की भर्ती की सुविधा थी।
विज्ञापन


24 घंटे में दोगुने से अधिक हो गए मरीज प्रदेश में जुलाई 2020 जैसे हालात
यूपी में कोरोना संक्रमण वर्ष 2020 जैसी स्थितियों में पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को एक दिन में मिले मरीजों की संख्या और एक्टिव मरीजों की संख्या जुलाई 2020 की तरह हो गई है। प्रदेश में 11 जुलाई 2020 को 11490 एक्टिव मरीज थे। यह स्थिति अब 01 अप्रैल 2021 को हो गई है। वहीं एक दिन में 2500 से अधिक मरीज 21 जुलाई को मिले थे। इस बार 01 अप्रैल को 2600 मरीज मिले हैं। बुधवार को प्रदेश में 1230 नए मरीज मिले थे। यानी, 24 घंटे में ही मरीज दोगुने हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में अब तक 619783 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कुल 599045 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 8820 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव 11918 मरीजों में से 6722 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 287 मरीज निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं। 510 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed