फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 40 additional flights to operate from Lucknow Airport during the winter season; winter schedule to take ef

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट से सर्दियों में बढ़ेंगी 40 उड़ानें, 25 अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल; जानें डिटेल

Sat, 17 Oct 2026 09:09 AM IST
Akash Dwivedi नीरज ‘अम्बुज’, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 17 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसके तहत उड़ानों की संख्या 130 से बढ़कर 170 होने की उम्मीद है। अहमदाबाद, देहरादून, दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू समेत कई रूटों पर सेवाएं बढ़ेंगी। मुंबई की आठ उड़ानें रखरखाव कार्य के कारण नवी मुंबई स्थानांतरित होंगी।

विज्ञापन
UP: 40 additional flights to operate from Lucknow Airport during the winter season; winter schedule to take ef
अमौसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल तैयार हो गया है। सर्दियों में अहमदाबाद, देहरादून, बंगलूरू, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई आदि रूटों पर 40 उड़ानें बढ़ेंगी। अभी यहां से 130 विमानों का संचालन (आना-जाना) होता है। 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ इनकी कुल संख्या 170 हो जाएगी।  

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी उड़ानों की सेवाएं लगातार कम हो रही हैं। ऐसे में अब यात्रियों की मांग पर तैयार विंटर शेड्यूल में इनकी संख्या बढ़ाई गई है। अभी 130 उड़ानों से रोजाना करीब 25 हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है। इनमें मुंबई, दिल्ली के साथ खाड़ी देशों की उड़ानें शामिल हैं। जिन रूटों पर विमान कम थे अब उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।  

विज्ञापन

 

Trending Videos

नवी मुंबई शिफ्ट किए जाएंगे आठ विमान

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-एक पर मेंटेनेंस वर्क के कारण लखनऊ से रवाना होने वाले आठ विमानों को विंटर शेड्यूल के मुताबिक नवी मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। मुंबई का टिकट पांच से छह हजार रुपये में मिल जाता है। नवी मुंबई के लिए करीब 500 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा नवी मुंबई से मुंबई तक पहुंचने में यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय भी लगेगा। 

मुंबई के विमान करीब साढ़े तीन साल तक नवी मुंबई शिफ्ट रहेंगे 

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विंटर शेड्यूल में अहमदाबाद की उड़ानों को बहाल किया जा रहा है। इसके अलावा देहरादून की सीधी उड़ान सहित दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, गोवा, पटना आदि की सेवाओं में वृद्धि की जाएगी।  

 

विज्ञापन

कोहरे में विमानों की आसान लैंडिंग पर मंथन

कोहरे के बीच विमानों की लैंडिंग आसान करने के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें कम दृश्यता की स्थिति में लागू प्रक्रियाओं की समीक्षा, संभावित परिचालन चुनौतियों का आकलन, सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने पर मंथन हुआ।  

बैठक में एयरसाइड ऑपरेशंस, एविएशन सेफ्टी, एयरलाइन ऑपरेटर्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की कम्यूनिकेशन, नेविगेशन एंड सर्विलांस टीम ने भाग लिया। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कैट थ्री बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगा हुआ है। इसके जरिए शून्य दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed